अगर आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं तो हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करें। सम्मान ही एक ऐसी चीज है जो आपके बीच संबंधों की मजबूती को और ज्यादा मजबूत करती है। इससे आपके रिश्ते में आने वाली हर खटास दूर हो सकती है। दरअसल, हम रिलेशनशिप में कई बातों को भूल जाते हैं और फिर रिश्ते खट्टे होने लगते हैं। एक-दूसरे के बीच मनमुटाव पैदा होने लगता है। पार्टनर आपस में ही चिढ़ने लगते हैं। धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ जाता है कि घरेलू हिंसा और झगड़े का रूप ले लेता है। एक-दूसरे के बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं। ऐसी परिस्थिति आए इससे पहले ही हमें सावधान हो जाना चाहिए।
{"_id":"5dfa1fed8ebc3e8796393276","slug":"5-ways-to-save-a-struggling-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच बातें जो आपके रिश्ते की हर खटास को कर देंगे दूर, सारे मनमुटाव हो जाएंगे खत्म","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
पांच बातें जो आपके रिश्ते की हर खटास को कर देंगे दूर, सारे मनमुटाव हो जाएंगे खत्म
Thu, 19 Dec 2019 08:41 AM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 19 Dec 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
relationship
Relationship
- फोटो : Pixabay
रिश्तों की अहमियत को बनाए रखने के लिए हमें कई सावधानियां बरतनी होती हैं। कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखना होता है। ये सावधानियां आपसी प्रेम को मजबूत तो रखती ही हैं साथ ही में रिश्ते में आई दरार को भी पाटती हैं। इसलिए, अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो बेहद जरूरी है कि एक-दूसरे के प्रति सम्मान का नजरिया रखना।
relationship
- फोटो : pixa
अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है तो इसका सबसे अच्छा तरीका है बातचीत। संवाद के जरिए आप अपने बीच के मनमुटाव को दूर कर सकते हैं। दोनों में से कोई भी संवाद की शुरुआत कर सकता है। एक-दूसरे से बातचीत के जरिए अपनी भावनाओं को साझा करें और कहां कमियां रह गई है, इस बात पर विचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
relationship
- फोटो : pixa
रिलेशनशिप में आपस में किसी को भी चलताऊ न लें। अगर आपका पार्टनर आपके लिए कुछ कर रहा है तो उसे अहमियत दें। अहमियत देने से रिश्ते और ज्यादा मजबूत होते हैं और आपसी प्यार भी बढ़ता है। अगर आपका पार्टनर आपके प्रति प्यार जता रहा है तो उसकी भावनाओं की कद्र करें।
विज्ञापन
relationship
- फोटो : pixa
बिना सम्मान के कोई भी रिश्ता नहीं चलता है। रिश्ते में एक-दूसरे को सम्मान देने से ही प्यार बढ़ता है। इसलिए हमेशा एक-दूसरे को सम्मान दें। जमकर एक-दूसरे की तारीफ करें।