कई बार रिश्तों में ऐसे मौके आते हैं जब लोग असुरक्षा की भावना महसूस करने लगते हैं। जब हम पार्टनर से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं और दिल से जुड़े रहते हैं तो उसे खो देने का डर मन में आ ही जाता है। लेकिन कई बार लोग मन में आ रही इन भावनाओं से अंजान होते हैं। लेकिन अगर पति-पत्नी या फिर गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड एक दूसरे पर विश्वास करते हैं तो किसी तरह का शक मन में नहीं आने देना चाहिए। लेकिन कई बार लड़कों के मन में कुछ बातें होती हैं जो कि हकीकत में एक तरह से पार्टनर के ऊपर शक करने या फिर रिश्ते में इनसिक्योरिटी महसूस करने वाली होती हैं। तो चलिए जानें वो कौन सी बातें हैं जो लड़कों के मन में आती हैं।
इन पांच बातों के कारण ब्वॉयफ्रेंड के मन में रिश्तों को लेकर आ जाती है 'इनसिक्योरिटी'
बहुत से लड़कों के मन में उस समय असुरक्षा की भावना आती है जब उनकी गर्लफ्रेंड किसी और लड़के के लुक्स या फिर काम की तारीफ करती है। लेकिन किसी भी लड़के को जो पति या ब्वॉयफ्रेंड हो इस बात को लेकर बहुत सोचने की जरूरत नहीं है। अपनी गर्लफ्रेंड की बातों को बहुत ही सामान्य बात मान कर एक जेंटलमैन जैसा व्यवहार करना चाहिए।
अगर एक बार ब्रेकअप के बाद किसी लड़के को दोबारा प्यार हो जाए तो भी उसके मन में असुरक्षा की भावना बनी रहती है कि कहीं उसकी नयी गर्लफ्रेंड भी उसे धोखा न दें। लेकिन लड़कों को ये बात समझने की जरूरत है कि हर कोई एक जैसा नही होता है। अपने पिछले रिश्ते को भुलाकर नये जीवन की शुरूआत करने के बारे में सोचिए।
आजकल लड़कियां हर क्षेत्र में काम कर रही हैं और सफलता पा रही हैं। लेकिन कई बार उनकी सफलता से ब्वॉयफ्रेंड या पति के मन में असुरक्षा की भावना घर कर जाती है। बल्कि अमेरिका में हुए एक शोध में ये बात सामने आई थी कि जिन घरों कि महिलाएं अपने पति से चालीस फीसदी ज्यादा कमाती हैं उनके मन में रिश्तों को लेकर असुरक्षा की भावना ज्यादा होती है।
लड़कों से दोस्ती कोई बुरी बात नहीं है लेकिन लड़कियों को इस मामले में अपना रुख बिल्कुल साफ रखना चाहिए। अगर लड़कियों का ज्यादा समय पुरुष मित्रों के साथ बीतता है तो इस मामले में झूठ नहीं बोलना चाहिए। ऐसा करना पार्टनर के मन में शक के बीज बोने का कारण बन सकता है।