फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन पांच बातों के कारण ब्वॉयफ्रेंड के मन में रिश्तों को लेकर आ जाती है 'इनसिक्योरिटी'

Sun, 01 Dec 2019 02:10 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 01 Dec 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
5 things that man feel insecure in relationship

कई बार रिश्तों में ऐसे मौके आते हैं जब लोग असुरक्षा की भावना महसूस करने लगते हैं। जब हम पार्टनर से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं और दिल से जुड़े रहते हैं तो उसे खो देने का डर मन में आ ही जाता है। लेकिन कई बार लोग मन में आ रही इन भावनाओं से अंजान होते हैं। लेकिन अगर पति-पत्नी या फिर गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड एक दूसरे पर विश्वास करते हैं तो किसी तरह का शक मन में नहीं आने देना चाहिए। लेकिन कई बार लड़कों के मन में कुछ बातें होती हैं जो कि हकीकत में एक तरह से पार्टनर के ऊपर शक करने या फिर रिश्ते में इनसिक्योरिटी महसूस करने वाली होती हैं। तो चलिए जानें वो कौन सी बातें हैं जो लड़कों के मन में आती हैं।


 
5 things that man feel insecure in relationship
जब आपकी गर्लफ्रेंड किसी और लड़के की तारीफ करे

बहुत से लड़कों के मन में उस समय असुरक्षा की भावना आती है जब उनकी गर्लफ्रेंड किसी और लड़के के लुक्स या फिर काम की तारीफ करती है। लेकिन किसी भी लड़के को जो पति या ब्वॉयफ्रेंड हो इस बात को लेकर बहुत सोचने की जरूरत नहीं है। अपनी गर्लफ्रेंड की बातों को बहुत ही सामान्य बात मान कर एक जेंटलमैन जैसा व्यवहार करना चाहिए।


 
5 things that man feel insecure in relationship
जब एक गर्लफ्रेंड ने उसे धोखा दिया हो

अगर एक बार ब्रेकअप के बाद किसी लड़के को दोबारा प्यार हो जाए तो भी उसके मन में असुरक्षा की भावना बनी रहती है कि कहीं उसकी नयी गर्लफ्रेंड भी उसे धोखा न दें। लेकिन लड़कों को ये बात समझने की जरूरत है कि हर कोई एक जैसा नही होता है। अपने पिछले रिश्ते को भुलाकर नये जीवन की शुरूआत करने के बारे में सोचिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
5 things that man feel insecure in relationship
अगर गर्लफ्रेंड ज्यादा सक्सेसफुल है

आजकल लड़कियां हर क्षेत्र में काम कर रही हैं और सफलता पा रही हैं। लेकिन कई बार उनकी सफलता से ब्वॉयफ्रेंड या पति के मन में असुरक्षा की भावना घर कर जाती है। बल्कि अमेरिका में हुए एक शोध में ये बात सामने आई थी कि जिन घरों कि महिलाएं अपने पति से चालीस फीसदी ज्यादा कमाती हैं उनके मन में रिश्तों को लेकर असुरक्षा की भावना ज्यादा होती है।  

विज्ञापन
5 things that man feel insecure in relationship
पुरुष मित्रों के होने पर

लड़कों से दोस्ती कोई बुरी बात नहीं है लेकिन लड़कियों को इस मामले में अपना रुख बिल्कुल साफ रखना चाहिए। अगर लड़कियों का ज्यादा समय पुरुष मित्रों के साथ बीतता है तो इस मामले में झूठ नहीं बोलना चाहिए। ऐसा करना पार्टनर के मन में शक के बीज बोने का कारण बन सकता है। 



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed