माना जाता है कि एक औरत का घर को बनाने और बिगाड़ने में बडा हाथ होता है। कई बार महिला के तमाम प्रयास के बावजूद भी घर में शांति नहीं रहती। अगर आप भी अपने घर में खुशहाली बरकरार रखना चाहती हैं, तो रात को भूलकर भी ये पांच काम बिल्कुल न करें।आइए जानते हैं क्या हैं वो 5 काम।
महिलाएं भूलकर भी रात को न करें ये 5 काम, पड़ेगा पछताना
दूध या दही का दान
कई बार पड़ोसी शाम के समय थोड़ा सा दही लेने आ जाते हैं, जिससे वह दही बना सके। महिलाओं को हमेशा ये ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी रात को अपने घर से दूध या दही किसी को नहीं दें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर की सुख-शांति को हानि पहुंचती हैं।
झूठे बर्तन
महिलाएं हमेशा कोशिश करें कि रात को कभी भी किचन में झूठे बर्तन रखे न छोड़ें। आज ज्यादातर लोगों के घर कामवाली लगी रहती है। इसके चलते महिलाएं रात को झूठे बर्तन रखकर ही सो जाती हैं कि सुबह कामवाली आकर कर लेगी। कहा जाता है बर्तनों को हमेशा साफ करके सोएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का वास हमेशा आपके घर पर बना रहता है।
खुले बाल
घर की महिलाओं को कभी भी सोते समय अपने बालों को खोलकर नहीं सोना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है।
हेवी डिनर
सोने से करीब 2 घंटे पहले ही भोजन कर लेना चाहिए। सोने से ठीक पहले कभी भी भोजन नहीं करना चाहिए।महिलाओं को ही नहीं किसी भी व्यक्ति को रात को हेवी डिनर करके नहीं सोना चाहिए। रात को लिया गया आहार भी आपकी नींद को खासा प्रभावित करता है।