आँखें रोई तो झरने पिघलने लगे
शब्द बहने लगे , गीत होने लगे
दर्द को स्वर मिला तो हुआ ये असर
मौन सुनने लगा ,ख्वाब जलने लगे
आचमन हो गया ,भाव बहने लगे
आरती के दीये खुद को कहने लगे
प्रीत को स्वर मिला तो हुआ ये असर
पीर बाती बनी , दीप जलने लगे
आज ही आए और आज चलने लगे
खुद को जाना तो खुद से ही डरने लगे
बोध को स्वर मिला तो हुआ ये असर
पास आए मगर दूर जाने लगे
-मंजू
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X