वह जो सोच का तंग झरोखा है,
वहाँ सिर्फ वहम की हवाएँ चलती हैं,
वहाँ दिल की धड़कनें भी,
साज़िशों के साँचे में ढलती हैं।
पर जब सोच अपनी बाहें फैलाती है,
कायनात के विशाल फलक की तरह,
तो सारे संशय यूँ पिघल जाते हैं,
जैसे सुबह की धूप में ओस की तरह।
बड़ी सोच तो वह रूहानी नूर है,
जो हर ज़ख़्म का मरहम ढूँढ लेती है,
वहाँ न कोई शिकवा होता है,
न कोई अधूरा सवाल,
वह तो हर उलझन का,
एक मुकम्मल समाधान ढूँढ लेती है।
प्यार जब छोटी सोच की बेड़ियों में जकड़ा हो,
तो सिर्फ बंदिशें और ख़ौफ़ देता है,
पर जब वह बड़ी सोच का लिबास पहनता है,
तो मुकम्मल कायनात और सुकून देता है।
सुनो 'कपिल', तुम शक के बंद कमरों से निकलो तो सही,
समाधान तो रूह की गहराई में ही सो रहा है,
ज़रा सोच का दायरा बढ़ा कर देखो,
ख़ुदा ख़ुद तुम्हारी मोहब्बत का गवाह हो रहा है।
-कपिल देव जुल्का
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X