फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Advice: शादी तय हो गई है? होने वाले पार्टनर से ये 5 सवाल नहीं पूछे तो हो सकता है बाद में पछतावा!

Sun, 02 Nov 2025 11:11 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 02 Nov 2025 11:11 AM IST
सार

5 Important Questions To Ask Your Partner Before Getting Married: अगर आपकी शादी भी तय हो गई है तो अपने पार्टनर से पांच सवाल अवश्य पूछें। यहां हम उन्हीं पांच सवालों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
5 Important questions to ask your Partner before getting married for better future Marriage tips in Hindi
होने वाले पार्टनर से ये 5 सवाल नहीं पूछे तो हो सकता है बाद में पछतावा! - फोटो : अमर उजाला
5 Important Questions To Ask Your Partner Before Getting Married: शादी दो लोगों के बीच एक खूबसूरत रिश्ता है जो विश्वास, समझ और संवाद पर टिका होता है। जब शादी तय होती है, तो अक्सर लोग तैयारियों, कपड़ों और समारोहों में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि अपने जीवनसाथी से सही सवाल पूछना भूल जाते हैं। जबकि शादी से पहले की बातचीत ही एक मजबूत और खुशहाल रिश्ते की नींव रखती है।


ऐसे कई सवाल हैं जो आपको अपने होने वाले पार्टनर से जरूर पूछने चाहिए ताकि भविष्य में किसी तरह की गलतफहमी या मतभेद न हों। ये सवाल न केवल एक-दूसरे की सोच और प्राथमिकताओं को समझने में मदद करते हैं, बल्कि रिश्ते में भरोसा और इमोशनल कनेक्शन भी बढ़ाते हैं। अगर आपकी शादी तय हो गई है, तो आगे बढ़ने से पहले इन पांच सवालों पर जरूर बात करें।
5 Important questions to ask your Partner before getting married for better future Marriage tips in Hindi
पहला सवाल - फोटो : Adobe stock
 पहला सवाल 

अपने होने वाले पार्टनर से ये अवश्य पूछें कि शादी के बाद जीवन को लेकर आपकी क्या उम्मीदें हैं? ये सवाल आपके पार्टनर की सोच, लाइफस्टाइल और भविष्य की योजनाओं को समझने में मदद करता है। इसे पूछने के बाद आपके मन में अगर कोई संशय है तो वो भी दूर हो जाएगा। 

 
5 Important questions to ask your Partner before getting married for better future Marriage tips in Hindi
दूसरा सवाल - फोटो : Adobe Stock
दूसरा सवाल

पैसे को लेकर एक-दूसरे की सोच जानना बहुत जरूरी है क्योंकि यही भविष्य में कई रिश्तों की मजबूती या कमजोरी तय करता है। ऐसे में अपने पार्टनर से अवश्य पूछें कि आर्थिक मामलों को लेकर आपकी राय क्या है?  इससे आप भविश्य का फैसला सोच-समझकर ले सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
5 Important questions to ask your Partner before getting married for better future Marriage tips in Hindi
तीसरा सवाल - फोटो : Adobe stock
तीसरा सवाल

ये सबसे अहम सवाल है। अपने पार्टनर से ये अवश्य पूछें कि परिवार और करियर में संतुलन कैसे बनाएंगे? ये सवाल समझदारी और जिम्मेदारी दोनों की झलक दिखाता है। इससे पता चलता है कि पार्टनर रिश्ते और करियर दोनों को कितना महत्व देता है। 

 
विज्ञापन
5 Important questions to ask your Partner before getting married for better future Marriage tips in Hindi
चौथा सवाल - फोटो : Adobe stock
चौथा सवाल

हर रिश्ता कभी न कभी मुश्किल दौर से गुजरता है। ऐसे में पार्टनर की सोच और व्यवहार को जानना महत्वपूर्ण होता है। इसलिए शादी से पहले अपने पार्टनर से अवश्य पूछें कि आप तनाव या मतभेद की स्थिति में कैसे प्रतिक्रिया देते हैं? इससे आपको पता लग जाएगा कि अगर आपका पार्टनर गुस्सा है तो आपको उस वक्त कैसे रिएक्ट करना है। 
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed