फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑफिस में जब कलीग करें बुरा बर्ताव तो ऐसे रखें अपनी बात

Wed, 06 Nov 2019 10:38 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 06 Nov 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
4 Ways to Deal With Rudeness in the Workplace
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दफ्तर या यूं कहे तो ऑफिस एक ऐसी जगह है, जहां हम रोजाना का एक लंबा समय व्यतीत करते हैं। वहीं आज के बदलते दौर में अधिकतर महिलाएं कामकाजी है और उन्हें ऑफिस में कई तरह के लोगों के साथ काम करना पड़ता है। दफ्तर में काम करने वाले सहकर्मी का व्यवहार मिलनसार हो तो बहुत अच्छा लगता है। लेकिन लोगों का व्यवहार अगर रुखा हो तो मन में नकारत्मकता बढ़ने लगती है। और इसका सीधा असर हमारे प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ पर भी पड़ता है। हालांकि आप ऐसे लोगों को मैनेज कर आसानी से इस परेशानी से बाहर निकल सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे करें ऐसे लोगों को मैनेज....

4 Ways to Deal With Rudeness in the Workplace
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जानें कारण

दफ्तर में आपके साथ काम करने वाले कर्मचारी आपके साथ अच्छी तरह व्यवहार करते थें, लेकिन अचानक अगर वो आपसे रूखा व्यवहार करने लगे हो तो आपको सबसे पहले इसके कारण को जानना जरूरी है। बिना कारण के पता चले इस समस्या को सुलझा पाना संभव नहीं है। कई बार सहकर्मी काम के दबाव में होने के कारण भी ऐसा व्यवहार करने लगते हैं।

4 Ways to Deal With Rudeness in the Workplace
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

ना करें रूखा व्यवहार

ऑफिस में अगर आपके साथ कोई गलत व्यवहार कर रहा हो तो इसका मतलब यह नहीं कि आप भी सामने वाले व्यक्ति के साथ वैसा व्यवहार करें। आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी कि आंख के बदले आंख पूरे संसार को अंधा बना देगी। किसी के गलत व्यवहार को देखकर आप स्वयं वैसा करेंगे तो इससे आप मानसिक रूप से परेशान होंगे और ऑफिस में आपकी छवि पर भी नकरात्मक असर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
4 Ways to Deal With Rudeness in the Workplace
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सीधे करें बात

अगर आपको लगता है कि आपके कलीग का रूखा व्यवहार सामान्य नहीं है और अगर आप पर व्यक्तिगत टिप्पणी कर रहे हैं या फिर ऑफिस में आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयत्न कर रहे हैं, तो बेहतर होगा कि आप सीधे ही उनसे बात करें। इस तरह के व्यवहार को कतई बर्दाश्त न करें।

विज्ञापन
4 Ways to Deal With Rudeness in the Workplace
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

इग्नोर करें

सहकर्मी के रूखे व्यवहार से परेशान होने के बजाए आप उन्हें इग्नोर कर दें। कोशिश करें कि आप अपने कलीग्स से सिर्फ काम पड़ने पर और जरूरत की बात ही करें। आप अपने कलीग्स से जितना कम मतलब रखेंगी, आपको खुद भी उतनी ही कम परेशानी होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed