शादी जीवन का एक बहुत बड़ा फैसला है। लोग चाहे कितना भी कहें कि आज के जमाने में शादी के बाद लड़की की जिंदगी में कुछ नहीं बदलता लेकिन सच्चाई ये है कि हर लड़की की जिंदगी शादी के बाद बदल जाती है। माना कि कुछ चीजें न बदलें लेकिन कुछ आदतें और व्यवहार तो लड़की की बदल ही जाती है। तो चलिए जानें वो कौन सी बातें है जो एक लड़की की जिंदगी में बदलाव लाती हैं।
कोई कितना भी कहे लेकिन शादी के बाद लड़की की जिंदगी में बदल जाती हैं ये चार चीजें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के पहले जहां हर लड़की लापरवाह और अपनी मनमर्जी चलाती है। वहीं शादी के बाद उसे अपनी खुशी से पहले दूसरों की खुशी को देखना पड़ता है। नये परिवार और घर में वो अपने व्यवहार से सबका दिल जीतना चाहती है। और इसके लिए वो अपनी खुशियों को सबसे पहले किनारे करना सीख लेती है।
शादी के पहले दोस्तों के साथ मस्ती, मूवी और पार्टी कौन लड़की नहीं करती है। लेकिन शादी के बाद सबसे पहले उसे अपनी दोस्ती को पीछे छोड़ना पड़ता है। सब यहीं उम्मीद करते हैं कि अगर आपको कहीं घूमने जाना है तो आप अपने पति के साथ जाएं।
शादी के पहले मां-बाप से कुछ बातों की इजाजत की जरूरत पड़ती होगी। लेकिन शादी के बात तो हर बात में आपको पति की रजामंदी को शामिल करना ही पड़ेगा। उसकी सहमति से ही आप किसी कदम को उठा सकती हैं।
शादी के पहले चाहे आप सुबह देर तक सोती रहें लेकिन ससुराल आते ही सबसे पहले सुबह उठने का समय तय हो जाता है। जिम्मेदारियों के कारण जल्दी उठना हर लड़की की मजबूरी बन जाती है। साथ ही अगर आप ससुराल में हैं तो ज्यादातर घरों में साड़ी या सूट पहनने की ही इजाजत मिलती है। तो एक तरीके से देखा जाए तो समाज कितना भी बदल जाए लेकिन एक लड़की की जिंदगी में शादी के बाद बहुत बदलाव आते हैं। जिनके लिए हर लड़की को तैयार रहना चाहिए।