Rasha Thadani Fitness Secret : रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी न केवल अपनी खूबसूरती बल्कि फिटनेस और ग्लोइंग त्वचा के कारण भी चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर आने वाला राशा का हर लुक स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आता है। राशा काफी फिट भी हैं। उनकी ग्लोइंग स्किन और टोंड बॉडी का राज है राशा की प्राकृतिक और अनुशासित जीवन शैली।
उनका मानना है कि फिटनेस और त्वचा की चमक केवल बाहरी देखभाल से नहीं, बल्कि स्वस्थ आहार, नियमित वर्कआउट, और मानसिक शांति से आती है। उनकी प्रेरणा रवीना टंडन जैसी फिटनेस-प्रेमी मां हैं, जिन्होंने खुद भी अपनी खूबसूरती और फिटनेस का खास ख्याल रखा है। आइए जानते हैं राशा थडानी की फिटनेस और ग्लोइंग स्किन का राज।
2 of 5
रवीना टंडन-राशा
- फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
नियमित वर्कआउट रूटीन
राशा थडानी नियमित रूप से योग करती हैं। योग से उनका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दुरुस्त रहता है। इसके अलावा राशा पिलाटेस, और कार्डियो एक्सरसाइज करती हैं। यह न केवल उनके शरीर को टोन करता है बल्कि मानसिक शांति भी देता है। वह स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और डांस वर्कआउट्स को भी अपनी फिटनेस का हिस्सा बनाती हैं। वेट ट्रेनिंग करती हैं। अक्सर ही राशा को जिम के बाहर स्पाॅट किया जाता है। इससे पता चलता है कि राशा फिटनेस को लेकर काफी ध्यान देती हैं।
3 of 5
राशा थडानी
- फोटो : instagram
पानी और डिटॉक्स ड्रिंक
राशा पर्याप्त मात्रा में पानी पीती हैं। वह नारियल पानी जैसे डिटॉक्स ड्रिंक का सेवन करती हैं जो कि उनकी त्वचा को हाइड्रेटेड और चमकदार बनाता है।
4 of 5
राशा थडानी
- फोटो : instagram
राशा थडानी का डाइट चार्ट
राशा हेल्दी डाइट फॉलो करती हैं, जिसमें ताजे फल, सब्जियां, नट्स, और प्रोटीन युक्त आहार शामिल होते हैं। फास्ट फूड और तैलीय खाने से बचती हैं और दिनभर हाइड्रेटेड रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीती हैं। उनका दिन ग्रीन टी या डिटॉक्स ड्रिंक से शुरू होता है।
5 of 5
राशा थडानी
- फोटो : instagram
राशा की जीवनशैली
पर्याप्त नींद उनके फिटनेस का एक अहम हिस्सा है। 7-8 घंटे की नींद उनके शरीर और त्वचा को ताजगी देने में मदद करती है। राशा थडानी ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं। रवीना की बेटी ने साल 2021 में ब्लैक बेल्ट हासिल किया था। ताइक्वांडो प्रैक्टिस के जरिए भी वह अपनी फिटनेस का ध्यान रखती है। इसके अलावा उन्हें स्विमिंग, साइकलिंग और बॉक्सिंग करना पसंद हैं।