अपनी दमदार एक्टिंग और जबरदस्त एक्शन के लिए मशहूर अजय देवगन आज 49 वां जन्मदिन मना रहे हैं। 27 साल के फिल्मी सफर में अजय देवगन ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने फिल्मों में अपने किरदर से न केवल दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी है, बल्कि फिल्म निर्देशकों की भी पहली पसंद रहे हैं।
अपनी सिंपलीसिटी के लिए पहचाने जाने वाले अजय ने साल 1991 में फिल्म 'फूल और कांटे' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। आइए आज इस खास मौके पर बर्थडे ब्वॉय अजय की देखते हैं कुछ खास अनदेखी तस्वीरें...
आज भले ही अजय बेहद स्टाइलिश दिखते हो लेकिन अजय का बचपन भी उनकी ही तरह बेहद भोला-भाला रहा है।
अजय का असली नाम विशाल वीरू देवगन है, जबकि प्यार से उन्हें राजू बुलाया जाता है। अजय देवगन के पिता वीरू देवगन जाने-माने स्टंट कोरियोग्राफर हैं और उनकी मां वीणा प्रोड्यूसर। अजय ने एक्ट्रेस काजोल से 1999 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे न्यासा और युग हैं।
पद्मश्री जीतने वाले अजय के 27 साल के फिल्मी सफर के दौरान उनके लुक में भी काफी चेंज देखने को मिला। उनकी ऐसी कई फोटोज हैं, जो शायद कम ही लोगों ने देखी हों।
अजय ने साल 1991 में फिल्म 'फूल और कांटे' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस मधु नजर आईं थी। मधु की भी ये डेब्यू फिल्म थी। खास बात यह थी कि फिल्म सुपरहिट रही थी।