फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2021: ये हैं वे चार वादे, जो इस रक्षाबंधन हर भाई को अपनी बहन से करने चाहिए

Sat, 21 Aug 2021 11:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 21 Aug 2021 11:14 AM IST
विज्ञापन
raksha bandhan 2021 four promise to on your brother sister
रक्षा बंधन 2021 - फोटो : istock

भारत में कई त्योहार मनाए जाते हैं। कभी दीवाली, तो कभी होली। यहां हर धर्म के लोग मिल-जुलकर सभी तरह के त्योहारों को एक साथ मनाते हैं। जैसे- रक्षाबंधन को ही ले लीजिए, जो कि बहन-भाई के अट्टू प्रेम को दर्शाने वाला त्योहार है। हर साल रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है और इस साल राखी का त्योहार 22 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में हर कोई इसी तैयारियों में जुटा हुआ है। जहां एक तरफ बहन भाई के लिए राखियां खरीद रही हैं, तो वहीं भाई भी अपनी बहन के लिए उपहार की खोज में लगे हुए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जब बहन भाई को राखी बांधती है, तो भाई बदले में बहन को कुछ उपहार देता है। लेकिन आप चाहें तो इस बार उपहार की जगह पर अपनी बहन से कुछ वादें कर सकते हैं, जो आपके रिश्ते को और मजबूत कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन वादों के बारे में।

raksha bandhan 2021 four promise to on your brother sister
रक्षा बंधन 2021 - फोटो : istock

सपोर्ट करने का वादा

  • एक बहन के लिए जरूरी होता है कि उसका भाई उसे हर वक्त सपोर्ट करे। चाहे फिर उसकी शादी क्यों न हो जाए, एक सच्चा भाई अपनी बहन को हमेशा सपोर्ट करता है। आपको वादा करना चाहिए कि आप हर परिस्थिति में अपनी बहन का सपोर्ट करेंगे।
raksha bandhan 2021 four promise to on your brother sister
रक्षा बंधन 2021 - फोटो : istock

दोस्त बनने का वाद करें

  • इस राखी आप अपनी बहन से ये वादा कर सकते हैं कि आप उसके दोस्त बनकर रहेंगे। वे आपसे कोई भी बात साझा कर सकती है, अपनी परेशानी और खुशी आपको बता सकती है, आप हर दुख-सुख में उसका साथ देंगे और जिस तरह दोस्त एक-दूसरे की मदद करते हैं आप भी वैसे ही अपनी बहन की मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
raksha bandhan 2021 four promise to on your brother sister
रक्षा बंधन 2021 - फोटो : istock

फैसला लेने में सक्षम बनाएं

  • अमूमन देखा जाता है कि जब भी घर में बहन से कुछ पूछा जाता है, तो वे अपने सारे फैसले घरवालों पर छोड़ देती हैं। ऐसा करना गलत नहीं है, लेकिन आपको ये ध्यान देना चाहिए कि कुछ फैसले ऐसे होते हैं, जिसमें आपको खुद से निर्णय लेना जरूरी है। जैसे- शिक्षा का फैसला और शादी का फैसला। ऐसे में इस राखी एक भाई अपनी बहन को इतना सक्षम बनाने का वादा करे, जिससे वे खुद अपने फैसले ले सके।
विज्ञापन
raksha bandhan 2021 four promise to on your brother sister
राखीरक्षा बंधन 2021 - फोटो : istock

मजबूत बनाने का वादा

  • कई लड़कियां घर से बाहर या किसी अन्य जगह पर अकेले जाना पसंद नहीं करती, क्योंकि वे अंदर से मजबूत नहीं होती है और उनके मन में कई तरह के डर घूमते हैं। ऐसे में इस राखी भाई को अपनी बहन को मजबूत बनाने का वादा करना चाहिए और इसे निभाना भी चाहिए। भाई को बहन में आत्मविश्वास पैदा करना चाहिए, ताकि वे अकेले बाहर जा सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed