चाहे दफ्तर जाना हो, दोस्तों के साथ छोटी पार्टी हो, शादी हो या अन्य कोई कार्यक्रम। हल्का-फुल्का मेकअप लुक्स को निखारने में योगदान ही देता है। लाइट मेकअप खुद को 'फील गुड' वाला एहसास देने का तरीका भी है। इससे मन को ख़ुशी भी मिलती है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है लेकिन बारिश के दिनों में यह थोड़ा मुश्किल मामला लगने लगता है। वॉटरप्रूफ मेकअप के साथ आप कोई स्टाइल तो अपनाना चाहती हैं लेकिन समझ नहीं आता कि कौन सी स्टाइल अपनाएं।
Makeup Tips: बारिश में अपने लुक्स को निखारिए इन 4 मेकअप ट्रेंड्स के साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम और मेकअप
भीगे मौसम और आसमान से गिरती फुहारों के बीच प्रकृति अपने खूबसूरत स्वरूप में होती है। इस बीच किसी छुट्टी के दिन कहीं घूमने जाना हो, कोई पिकनिक हो, कोई त्यौहार या उत्सव हो या फिर यूँ ही किसी दिन थोड़ा तैयार होकर सेल्फी खींचने का मन करे, तो मेकअप करने की ओर हाथ बढ़ते हैं। फिर यह सोचकर हाथ ठिठकने लगते हैं कि कहीं बारिश ने मेकअप का मजा किरकिरा कर दिया तो? वॉटरप्रूफ मेकअप अगर इस चिंता से मुक्ति दिलाता है तो मन में दूसरा सवाल उठता है, कैसा मेकअप ठीक रहेगा? इसी उधेड़बुन में समय बीत जाता है और मेकअप करने का उत्साह बुझने लगता है। कई बार तो बस काजल और लाइनर लगाकर ही मन को समझा लिया जाता है। ऐसे में बस थोड़ा सा एक्स्ट्रा एफर्ट लगाकर आप अपने लुक को अलग बना सकती हैं और मौसम का आनंद भी ले सकती हैं।
कैसा मेकअप रहेगा ठीक?
वॉटरप्रूफ मेकअप ने मेकअप को बहुत निश्चिंतता भरा बना दिया है। खासकर बारिश के दिनों में। इन दिनों में आसमान से बरसती बूंदों के अलावा वातावरण में मौजूद उमस और पसीना भी मेकअप के लिए मुश्किलें खड़ी कर देते हैं। ऐसे में वॉटरप्रूफ मेकअप इस मुश्किल का समाधान होता है। इस मौसम में ये 4 लुक्स बहुत अच्छा ऑप्शन साबित हो सकते हैं-
1. कलर्ड आउटफिट के साथ बोल्ड आई मेअकप। ये एक ऐसी ट्रिक है जो आपको मिनिमम मेकअप के साथ शानदार लुक देगी। अगर आप ब्राइट कलर के साथ ज्यादा एक्सेसरीज न भी पहन रही हों तो बोल्ड आई मेकअप लुक को पूरा कर देगा। बोल्ड आई मेकअप का मतलब आँखों पर ढेर सारा मेअकप लगाना नहीं है। इसका मतलब है सही मेअकप के साथ आँखों की खूबसूरती को निखारना। इसके लिए आप वॉटरप्रूफ लाइनर और मस्कारा का उपयोग खासकर करें। साथ ही काजल के लिए ब्लैक के साथ ब्राउन को मिक्स करके लगाएं।
शिमर लुक और हेयरस्टाइल
2. अगर आपको शादी या किसी त्यौहार के हिसाब से थोड़ा हैवी मेकअप करना है और ग्लिटर का भी यूज़ करना है तो कोशिश करें कि ये शिमर का यूज़ न्यूड पैलेट के साथ हो। इससे स्किन को ग्लो भी मिलेगा और बहुत ज्यादा चमकीलापन भी नहीं दिखेगा। साथ ही मेकअप भी बैलेंस रहेगा। इसके साथ स्मोकी आइज़ परफेक्ट लुक देंगी। आँखों पर रेड कॉपर शिमर का यूज़ दिन में अच्छा लगेगा। इसके साथ आप एक्सेसरीज के लिए सिर्फ बड़े इयररिंग्स और मांग टीका पहनेंगी तो भी लुक कम्प्लीट लगेगा। फिर चाहे आप वेस्टर्न ड्रेस पहनें या ट्रेडिशनल।
3. अगर आपके बाल मीडियम लेंथ के हैं तो वेव्स या कर्ल के साथ ये बारिश को कम्प्लीमेंट करेंगे। अगर बाल लम्बे हैं तो भी बहुत कॉम्प्लिकेटेड हेयरस्टाइल बनाने से बचें। असल में किसी भी जटिल हेयरस्टाइल में पानी, पसीना या नमी ठहरे रह सकते हैं और इससे आपके लिए समस्या पैदा हो सकती है। एक सिम्पल हेयरस्टाइल आपको बारिश में बाल खराब होने की चिंता से भी दूर रखेगी और आपके लुक को भी पूर्णता देगी। कोशिश करें कि बहुत ज्यादा हेयर एक्सेसरीज भी यूज़ न हों। इस मौसम में अगर और कुछ न सूझे तो एक सिम्पल पोनीटेल भी शानदार विकल्प साबित होगी। यदि बाल धोएं हैं तो पूरी तरह सुखा कर ही पोनीटेल बांधें।
4. इस मौसम में ऑल नैचुरल लुक मेकअप भी बहुत अच्छी च्वॉइस साबित होगा। खासकर दफ्तर, पिकनिक या सिम्पल आउटिंग के लिए। इसके लिए न्यूड पैलेट का इस्तेमाल करें और लिप्स को थोड़ा डार्क न्यूड कलर से हाइलाइट करें। न्यूड मेकअप में पर्शियन मेकअप को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें बाकी चेहरे को एकदम सिम्पल रखते हुए स्पेशली आँखों पर फोकस किया जाता है। इसका मुख्य लक्ष्य आपके प्राकृतिक फीचर्स को ही उभारने का होता है। एक अच्छा स्किन रूटीन इसमें बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे स्किन पर प्राकृतिक चमक बरकरार रहती है और त्वचा खिली-खिली दिखती है।