Rahul Gandhi Kitne Amir Hain? भारतीय राजनीति के सबसे चर्चित नेताओं में से एक राहुल गांधी अक्सर अपने राजनीतिक बयानों, यात्राओं और चुनावी अभियानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन उनके जन्मदिन और राजनीतिक गतिविधियों के बीच एक सवाल हमेशा लोगों की दिलचस्पी बढ़ाता है कि आखिर राहुल गांधी की कुल संपत्ति कितनी है? उनके पास कितने घर हैं, उनकी आय का स्रोत क्या है और क्या उनके पास लग्जरी कारों का बड़ा कलेक्शन है?
{"_id":"6a34d6a3cfd802110c01caba","slug":"rahul-gandhi-net-worth-2026-house-car-collection-property-income-assets-in-hindi-2026-06-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi Net Worth 2026: राहुल गांधी के पास कितने घर और कितनी संपत्ति है? चुनावी हलफनामे ने खोले कई राज","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Rahul Gandhi Net Worth 2026: राहुल गांधी के पास कितने घर और कितनी संपत्ति है? चुनावी हलफनामे ने खोले कई राज
Fri, 19 Jun 2026 11:13 AM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:13 AM IST
सार
Rahul Gandhi Birthday 2026: राहुल गांधी की घोषित कुल संपत्ति 20 करोड़ रुपये से अधिक है। उनके पास 9.24 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 11 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति है। शेयर, म्यूचुअल फंड और प्रॉपर्टी उनके प्रमुख निवेश हैं, जबकि हलफनामे में कोई निजी कार दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : Instagram/rahulgandhi
राहुल गांधी
- फोटो : Instagram/rahulgandhi
राहुल गांधी की कुल नेटवर्थ कितनी है?
- 2024 के चुनावी हलफनामे के अनुसार राहुल गांधी की कुल घोषित संपत्ति 20 करोड़ रुपये से अधिक है।
- उनकी चल संपत्ति लगभग 9.24 करोड़ रुपये है।
- वहीं राहुल की अचल संपत्ति लगभग 11 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।
- पिछले पांच वर्षों में उनकी संपत्ति में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
शेयर और म्यूचुअल फंड में बड़ा निवेश
- राहुल गांधी के निवेश पोर्टफोलियो का बड़ा हिस्सा शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में है।
- हलफनामे के अनुसार, उनके पास लगभग 4.3 करोड़ रुपये के शेयर और करीब 3.81 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड निवेश हैं।
- इसके अलावा गोल्ड बॉन्ड, बचत योजनाओं और अन्य वित्तीय साधनों में भी निवेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : X
कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं राहुल गांधी?
- हलफनामे के अनुसार राहुल गांधी के पास गुरुग्राम में दो ऑफिस स्पेस हैं।
- इसके अलावा दिल्ली के सुल्तानपुर क्षेत्र में पैतृक कृषि भूमि में उनकी हिस्सेदारी भी दर्ज है।
- अचल संपत्तियों की वर्तमान कीमत 11 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : instagram/Rahul Gandhi
आय का मुख्य स्रोत क्या है?
- सांसद वेतन
- किराया
- रॉयल्टी
- बैंक ब्याज
- डिविडेंड
- बॉन्ड
- निवेश
ये सब राहुल गांधी की आय स्रोत है। वित्त वर्ष 2022-23 में उनकी घोषित आय लगभग 1.02 करोड़ रुपये रही थी।