फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

69 की उम्र में भी बेहद फिट हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सबसे खास और अलग है लाइफ स्टाइल

Sat, 18 Jan 2020 02:26 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 18 Jan 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
prime minister narendra Modi's lifestyle fitness yoga and diet
नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम करने का अंदाज सबसे अलग है और इसी वजह से वो हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। 69 के उम्र में भी ऊर्जा से भरपूर प्रधानमंत्री मोदी किसी भी नौजवान से ज्यादा कार्य करने की क्षमता रखते हैं। चाहे वो पर्व-त्योहार के दौरान किसी खास दौरे पर होना या चुनाव के दौरान लगातार कई रैलियों में शामिल होना। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी रोजाना 18 घंटे काम करते हैं और कभी छुट्टी नहीं लेते हैं। अभी हाल ही में इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने भी नरेंद्र मोदी को कड़ी मेहनत करने वाला प्रधानमंत्री बताया। प्रधानमंत्री मोदी अपनी सादगी भरी अनुशासित जीवन-शैली से ही अपने आप को इतना फिट रखते हैं। आइए जानते हैं किस तरह से खास है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवन-शैली...

prime minister narendra Modi's lifestyle fitness yoga and diet
Narendra Modi - फोटो : ANI

बचपन से ही एक्सरसाइज करते हैं मोदी
फिटनेस को लेकर सचेत रहने का सिलसिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बचपन से ही शुरू कर दी। उनके बचपन के दिनों के बारे में बताने वाले कहते हैं कि मोदी बचपन में रोजाना शर्मिष्ठा तालाब में घंटों तैरते रहते थे। शरीर को सेहतमंद रखने के लिए तैराकी सबसे बढ़िया एक्सरसाइज है। इसके बाद किशोरावस्था में मोदी जी आरएसएस की शाखा में बाल स्वयंसेवक से जुड़ गए। यहां वह रुटीन के तौर पर सूर्य नमस्कार करते थे। इसके बाद सन्यासी होने के दौरान वह कई बड़े साधु-संतों के संपर्क में आए। उन्होंने इन साधु-संतों से प्राणायाम सीखा। बचपन से लगी एक्सरसाइज की आदत को नरेंद्र मोदी ने कभी नहीं छोड़ा। आज भी वह सुबह नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं।

prime minister narendra Modi's lifestyle fitness yoga and diet
नरेंद्र मोदी-शी जिनपिंग - फोटो : PTI

खानपान
योग और प्राणायाम के अलावा प्रधानमंत्री मोदी के सक्रिय दिनचर्या के लिए जिम्मेदार हैं उनका खानपान जो कि शुद्ध शाकाहारी और पोषण से भरपूर रहता है। प्रधानमंत्री को सुबह के नाश्ते में  प्रधानमंत्री मोदी रात में चाहे कितनी देर से ही क्यों न सोएं, लेकिन सुबह पांच बजे के करीब जरूर उठ जाते हैं। पीएम मोदी सुबह योगासन करने के बाद नाश्ते में सादा गुजराती खाना पसंद करते हैं। नाश्ते में पोहा खाना उन्हें बेहद पसंद है। इसके अलावा, खिचड़ी, कढ़ी, उपमा, खाकरा आदि गुजराती व्यंजन भी मोदी नाश्ते में पसंद करते हैं। प्रधानमंत्री नाश्ते में अदरक वाली चाय जरूर पीते हैं। इसी नाश्ते की वजह से वह दोपहर तक ऊर्जावान रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
prime minister narendra Modi's lifestyle fitness yoga and diet
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

दिन का भोजन
दिन के भोजन में प्रधानमंत्री मोदी बिना मसाले वाला सादा एवं संतुलित भोजन लेते हैं। प्रधानमंत्री के दोपहर के खाने में चावल, दाल, सब्जी और दही शामिल रहती है। गेहूं की रोटी के अपेक्षा गुजराती भाकरी खाना उन्हें ज्यादा पसंद है। प्रधानमंत्री संसदीय कार्यवाही के दौरान दोपहर में संसद की कैंटीन की सिर्फ फ्रूट सलाद खाते हैं।

विज्ञापन
prime minister narendra Modi's lifestyle fitness yoga and diet
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

रात का खाना
प्रधानमंत्री मोदी रात के खाने में हल्का खाना पसंद करते हैं। गुजराती खिचड़ी के अलावा भाकरी, दाल व बिना मसाले वाली सब्जी जैसे व्यंजन मोदी के रात के खाने में शामिल रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed