फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: जानिए असल में कैसी जिंदगी जीते हैं 'कालीन भइया', कितनी है कुल संपत्ति?

Sun, 31 Oct 2021 11:48 AM IST
Abhilash Srivastava लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 31 Oct 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
pankaj tripathi lifestyle, net worth and web series
पंकज त्रिपाठी की जीवनशैली - फोटो : Instagram

पंकज त्रिपाठी आज के समय के सबसे मशहूर और पसंद किए जाने वाले फिल्म अभिनेताओं में से एक हैं। अपनी बेहतरीन एक्टिंग की दम से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता है। मिर्जापुर वेब सीरीज के अलावा मसान और कागज जैसी फिल्मों में  पंकज त्रिपाठी ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। हाल के वर्षों में उन्हें कई बेव सीरीजों में देखा गया है। मूल रूप से बिहार के रहने वाले पंकज त्रिपाठी जमीन से जुड़े होने के साथ आज के दौर के सबसे सफल और लोकप्रिय अभिनेताओं में एक हैं।



गैंग्स ऑफ़ वासेपुर से मिली सफलता को पंकज त्रिपाठी ने जमकर भुनाया और अब फिल्मों के साथ-साथ वह कई विज्ञापनों में भी नजर आते हैं। कभी ट्रैक्टर खरीदने का सपना देखने वाले पंकज त्रिपाठी आज के समय में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले वेबसीरीज के कलाकारों में से एक हैं। आइए पंकज त्रिपाठी की लाइफ स्टाइल के बारे में आगे की स्लाइडों में विस्तार से जानते हैं। 

pankaj tripathi lifestyle, net worth and web series
पंकज त्रिपाठी - फोटो : Instagram- Pankaj Tripathi

कितनी है कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पंकज त्रिपाठी की नेट वर्थ 40 करोड़ से अधिक की है। पंकज फिल्मों, वेबसीरीज के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जिस तरह से लोगों के बीच पंकज की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, आने वाले वर्षों में उनका नेट वर्थ 40 प्रतिशत बढ़ सकता है।

pankaj tripathi lifestyle, net worth and web series
पंकज त्रिपाठी अभिनेता - फोटो : Twitter

लग्जरी गाड़ियों का है कलेक्शन
कई इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी जिक्र कर चुके हैं कि जब वह छोटे थे तो उनका सपना था कि घर पर एक ट्रैक्टर हो। आज के समय में अपनी मेहनत के दम पर उनके पास मर्सिडीज बेन्ज फॉर्च्यूनर, मर्सिडीज एमएल 500 जैसी लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है। खास बात यह है कि वह अब भी बहुत ही सादा जीवन जीना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
pankaj tripathi lifestyle, net worth and web series
पंकज त्रिपाठी - फोटो : facebook/impankajtripathi

मुंबई में है आलीशान घर
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पंकज त्रिपाठी का बिहार में मूल निवास है लेकिन वह मुंबई के अपने आलीशान घर में रहते हैं। उनके इस घर की कीमत करीब 16 करोड़ बताई जाती है। सी- फेसिंग इस घर के बारे में वह द कपिल शर्मा शो में चर्चा कर चुके हैं।

विज्ञापन
pankaj tripathi lifestyle, net worth and web series
अभिनेता पंकज त्रिपाठी - फोटो : twitter
इन फिल्मों ने बनाया स्टार
पंकज त्रिपाठी ने अपने अभिनय के दम पर फिल्मी दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल किया है। कागज, लूडो, स्त्री और गैंग्स ऑफ़ वासेपुर जैसी शानदार फिल्मों के अलावा मिर्जापुर, क्रिमिनल जस्टिस औऱ सिक्रेट गेम्स जैसी दमदार वेब सीरीज में  पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed