पंकज त्रिपाठी आज के समय के सबसे मशहूर और पसंद किए जाने वाले फिल्म अभिनेताओं में से एक हैं। अपनी बेहतरीन एक्टिंग की दम से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता है। मिर्जापुर वेब सीरीज के अलावा मसान और कागज जैसी फिल्मों में पंकज त्रिपाठी ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। हाल के वर्षों में उन्हें कई बेव सीरीजों में देखा गया है। मूल रूप से बिहार के रहने वाले पंकज त्रिपाठी जमीन से जुड़े होने के साथ आज के दौर के सबसे सफल और लोकप्रिय अभिनेताओं में एक हैं।
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: जानिए असल में कैसी जिंदगी जीते हैं 'कालीन भइया', कितनी है कुल संपत्ति?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कितनी है कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पंकज त्रिपाठी की नेट वर्थ 40 करोड़ से अधिक की है। पंकज फिल्मों, वेबसीरीज के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जिस तरह से लोगों के बीच पंकज की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, आने वाले वर्षों में उनका नेट वर्थ 40 प्रतिशत बढ़ सकता है।
लग्जरी गाड़ियों का है कलेक्शन
कई इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी जिक्र कर चुके हैं कि जब वह छोटे थे तो उनका सपना था कि घर पर एक ट्रैक्टर हो। आज के समय में अपनी मेहनत के दम पर उनके पास मर्सिडीज बेन्ज फॉर्च्यूनर, मर्सिडीज एमएल 500 जैसी लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है। खास बात यह है कि वह अब भी बहुत ही सादा जीवन जीना पसंद करते हैं।
मुंबई में है आलीशान घर
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पंकज त्रिपाठी का बिहार में मूल निवास है लेकिन वह मुंबई के अपने आलीशान घर में रहते हैं। उनके इस घर की कीमत करीब 16 करोड़ बताई जाती है। सी- फेसिंग इस घर के बारे में वह द कपिल शर्मा शो में चर्चा कर चुके हैं।
पंकज त्रिपाठी ने अपने अभिनय के दम पर फिल्मी दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल किया है। कागज, लूडो, स्त्री और गैंग्स ऑफ़ वासेपुर जैसी शानदार फिल्मों के अलावा मिर्जापुर, क्रिमिनल जस्टिस औऱ सिक्रेट गेम्स जैसी दमदार वेब सीरीज में पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।