नए साल की शुरुआत पर सभी लोग अलग-अलग तरह के संकल्प लेते हैं क्योंकि यह लोगों का मानना होता है कि साल के शुरु दिन हम जिस बदलाव को अपने जीवन में शामिल करेंगे। हम पूरे साल उसपर अमल कर सकेंगे। कई सारे लोग अपनी सेहत को लेकर संकल्प लेते हैं। सेहत की जब बात आती है तो बहुत आवश्यक है कि हम इस बात का ध्यान रखें कि हमारी डाइट कैसी है, उसमें हम किस प्रकार के आहार को हम शामिल कर रहे हैं। सही मात्रा में यदि हमें पोषण और अन्य तत्व मिलेंगे तभी तो हम पूरे साल बीमारियों से दूर एकदम स्वस्थ रह सकेंगे। अगली स्लाइड्स से जानिए कि नववर्ष की शुरुआत में इन संकल्पों को लेकर किस प्रकार आप हमेशा के लिए रह सकते हैं स्वस्थ।
New Year 2021: नए साल में स्वस्थ रहने के लिए लें खान-पान से जुड़े ये चार संकल्प, दूर रहेंगी बीमारियां
पहला संकल्प
स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी है कि आप कम से कम जंक फूड का सेवन करें। हमारे पूर्वज कभी भी जंक फूड नहीं खाते थे इसलिए वे स्वस्थ तो रहते ही थे, साथ ही लंबे समय तक जीते भी थे इसलिए जरूरी है कि आप ऐसे आहार इस वर्ष अधिक खाएं जिससे आपको पोषण मिलें। जंक फूड खाने से शरीर का मोटापा भी बढ़ता है इसलिए यदि आप वजन कम करने के विषय में सोच रहे हैं तब तो आप इसका सेवन बिल्कुल भी न करें।
दूसरा संकल्प
आने वाले साल में यह संकल्प लें कि अपनी डाइट में अधिक से अधिक फलों को शामिल करें। बाहर जाने पर तला-गला खाने की बजाय फल लेकर खाएं। फल आपकी त्वचा और स्वास्थ्य दोनों को बेहतर रखेंगे और आपको किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचेगा इसलिए जब भी आपको भूख लगती है तो किसी बाहर की चीज को खाने की बजाय फल का ही सेवन करें। चाय और कॉफी को भी ताजा फल के जूस से बदल डालें। यह संकल्प आपके स्वास्थ्य को लंबे समय के लिए बेहतर रखने में सहायता करेगा।
तीसरा संकल्प
स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी है कि इस वर्ष आप सभी अपने खानपान में विविधता रखें। किसी भी एक खाद्य पदार्थ से हमारे शरीर को सारे पोषक तत्व नहीं मिलते हैं इसलिए अलग-अलग चीजों का सेवन करें। यदि स्वाद नहीं पसंद आता है तो उसे अलग तरीके से पकाकर खाएं। हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए 40 से भी अधिक विभिन्न पोषक तत्वों की जरूरत होती है।
चौथा संकल्प
अपने खानपान में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को इस साल बढ़ाएं क्योंकि बहुत जरूरी है कि हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट मिले। कार्बोहाइड्रेट की पूर्ति के लिए आप दूध, दही, अंडा और पनीर को डाइट में शामिल करें। साबुत अनाज और फाइबर वाली चीजें डाइट में शामिल करें। इन सभी चीजों के सेवन से आपको कैलोरी मिलेगी और आप दिनभर चुस्ती- फुर्ती के साथ काम कर सकेंगे।