फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti 2023: जयंती पर पढ़ें सुभाष चंद्र बोस के जीवन से जुड़ी पांच रोचक बातें

Mon, 23 Jan 2023 09:38 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 23 Jan 2023 09:38 AM IST
विज्ञापन
Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti 2023 Subhash pBose Life Related Lesser Known Facts in Hindi
सुभाष चंद्र बोस जयंती - फोटो : amar ujala

Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti 2023 : भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर साल 23 जनवरी को मनाई जाती है। इस साल भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस का पर्व 24 जनवरी के बजाए 23 जनवरी से मनाने का फैसला लिया है। अब से हर साल सुभाष चंद्र बोस की जयंती से गणतंत्र दिवस पर्व का आगाज होगा। भारत सरकार का यह निर्णय नेताजी के सम्मान और देश की स्वतंत्रता में उनके संघर्षों को याद रखने के लिए लिया गया है। इस साल भारत सुभाष चंद्र बोस की 124वीं जयंती मना रहा है। सुभाष चंद्र बोस एक वीर सैनिक, योद्धा, महान सेनापति और कुशल राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने के लिए आजाद हिंद फौज के गठन से लेकर हर भारतीय को आजादी का महत्व समझाने तक हर काम को किया। वह केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लिए प्रेरणा हैं। 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा' ये वह नारा है जिसने हर भारतवासी के खून को गरम कर दिया। अंग्रेजों से लड़ने के लिए एक ऐसी ताकत दी, जिसे हम देशभक्ति का नाम दे सकते हैं। लेकिन भारत के इस महान नेता के बारे में आप कितना जानते हैं? सुभाष चंद्र बोस के बारे में कई ऐसी बातें हैं, जिसे जानकर आप हर भारतीय गर्व करेगा। चलिए जानते हैं सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर उनसे जुड़ी रोचक बातें।

Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti 2023 Subhash pBose Life Related Lesser Known Facts in Hindi
सुभाष चंद्र बोस - फोटो : Netaji Research Bureau

सुभाष चंद्र बोस का जीवन परिचय

नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म ओडिशा के कटक में 23 जनवरी 1897 को हुआ था। एक संपन्न बंगाली परिवार से ताल्लुक रखने वाले बोस के सात भाई और छह बहनें थीं। पिता का नाम जानकीनाथ बोस और माता प्रभावती देवी थीं। शुरुआती शिक्षा कटक के रेवेंशॉव कॉलेजिएट स्कूल से पूरी करने के बाद 1913 में कलकत्ता के प्रेसीडेंसी कॉलेज में दाखिला लिया। 1915 में इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास करने के बाद उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा में कार्य करने का लक्ष्य बनाया और तैयारी के लिए इंग्लैंड के कैंब्रिज विश्वविद्यालय चले गए।

Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti 2023 Subhash pBose Life Related Lesser Known Facts in Hindi
प्रशासनिक सेवा में सफलता - फोटो : Netaji Research Bureau

प्रशासनिक सेवा में सफलता

अंग्रेजों के शासन में एक भारतीय के लिए प्रशासनिक सेवा में शामिल होना कोई आसान काम नहीं था। लेकिन नेताजी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास ही नहीं की, बल्कि चौथा स्थान भी हासिल किया। हालांकि बाद में पद छोड़कर स्वदेश वापस लौट आए और आजादी की जंग में शामिल हो गए। इस दौरान उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ज्वाइन कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti 2023 Subhash pBose Life Related Lesser Known Facts in Hindi
नेताजी और महात्मा गांधी - फोटो : Netaji Research Bureau

नेताजी और महात्मा गांधी

कहा जाता है कि महात्मा गांधी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचार कभी नहीं मिले। दोनों की मंशा भारत की आजादी ही थी लेकिन इस आजादी को हासिल करने के लिए मार्ग और विचार अलग थे। गांधी जी उदार दल के नेता थे तो वहीं बोस क्रांतिकारी दल का नेतृत्व करते थे। हालांकि पहली बार गांधी जी को भारत का राष्ट्र पिता नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने ही कहा था। उसके बाद महात्मा गांधी राष्ट्रपिता बन गए।

विज्ञापन
Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti 2023 Subhash pBose Life Related Lesser Known Facts in Hindi
सुभाष चंद्र बोस का परिवार - फोटो : Netaji Research Bureau

सुभाष चंद्र बोस का परिवार

सुभाष चंद्र बोस 1938 में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष निर्वाचिच हुए। एक साल बाद हुए कांग्रेस अधिवेशन में गांधी जी के समर्थन में खड़े पट्टाभि सीतारमैया को हरा दिया। हालांकि जब गांधी जी के साथ उनके मनमुटाव बढ़े तो नेताजी ने खुद से पार्टी छोड़ दी और अंग्रेजों के खिलाफ मुहिम तेज कर दी। इस बीच उनकी शादी सेक्रेटरी एमिली से हुई, जो कि ऑस्ट्रियन मूल की थीं। नेता जी और एमिली की बेटी का नाम अनीता है, जो जर्मनी में अपने परिवार के साथ रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed