फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Road Safety Week 2024: क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह, जानिए इतिहास और इस वर्ष की थीम

Wed, 10 Jan 2024 04:57 PM IST
ज्योति मेहरा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 10 Jan 2024 04:57 PM IST
विज्ञापन
national road safety week 2024 know about its history and theme
National Road Safety Week 2024 - फोटो : istock

National Road Safety Week 2024: वर्तमान समय में सड़क सुरक्षा एक चिंता का विषय है। बीते कुछ सालों में सड़क दुर्घटना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसको लेकर सरकार ने भी सक्रिय होते हुए कुछ अहम कदम उठाए हैं। हर साल 11 से 17 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। यह सप्ताह लोगों में जागरूकता बढ़ाने और जिम्मेदार तरीके से वाहन चलाने को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के बीच सड़क सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देने और सड़क दुर्घटना के मामलों को कम करना है।



क्या है सड़क सुरक्षा सप्ताह?
सड़क सुरक्षा सप्ताह एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। यह दुर्घटना और उससे होने वाली मृत्यु की रोकथाम के लिए सड़क सुरक्षा मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित है। साथ ही यह जिम्मेदार तरीके से वाहन चलाने, पैदल यात्री सुरक्षा और बेहतर सड़क बुनियादी ढांचे की अनिवार्यता के महत्व को समझाने में मदद करता है।

national road safety week 2024 know about its history and theme
National Road Safety Week 2024 - फोटो : istock

हर साल 11 से 17 जनवरी तक मनाया जाने वाले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है। हर दिन सड़क पर कई दुर्घटनाएं होती हैं। इसमें बहुत से लोगों की मौत हो जाती है और कई लोग घायल हो जाते हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण लोगों द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन न करना है। सड़क पर पैदल चलते हुए या वाहन चलाते समय किसी तरह की भी लापरवाही खतरनाक होती हैं। ऐसा करने से केवल उन्हें ही नहीं बल्कि आप-पास के लोगों को भी घटना का शिकार होना पड़ता है। इसलिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह को मनाया जाता है।  

national road safety week 2024 know about its history and theme
accident - फोटो : istock

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच लापरवाही से वाहन चलाने और सड़क नियमों का पालन न करने के परिणामों के बारे में बताया जाता है। विभिन्न संगठन और समूह अलग-अलग अंदाज में लोगों को जागरूक करने की कोशिश करते हैं। स्कूल और सामुदायिक केंद्रों से लेकर कार्यस्थलों तक में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रस्तुतियां भी की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
national road safety week 2024 know about its history and theme
road safety week - फोटो : istock

इतिहास

पहली बार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह सन 1989 में मनाया गया था। 15 मार्च, 2010 को सुंदर समिति द्वारा अनुशंसित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा नीति को मंजूरी मिली थी। इसके बाद से हर साल यातायात नियमों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इसे आगे बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
national road safety week 2024 know about its history and theme
road safety week - फोटो : istock

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 2024 की थीम

इस साल राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह की थीम, "सड़क सुरक्षा नायक बनें" है। यानी सड़क सुरक्षा बढ़ाने और दुर्घटना के बाद लोगों की सहायता करने पर जोर दिया जाएगा। इस साल की थीम सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में सार्वभौमिक भागीदारी पर जोर देती है। बता दें बीते साल में इसकी थीम 'परवाह करेंगे, सुरक्षित रहेंगे' खी गई थी। जबकि साल 2022 में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने  'सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा' थीम रखी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed