Narak Chaturdashi 2024 Easy House Cleaning Tips : घर की साफ-सफाई करना बहुत ही मुश्किल काम है। मुश्किल होने के साथ-साथ इसमें समय भी बहुत लगता है। त्योहारों से पहले पूरे घर की साफ सफाई की जाती है। दिवाली में तो साफ सफाई के लिए एक खास पर्व ही निर्धारित है। 30 अक्तूबर को नरक चतुर्दशी मनाई जा रही है। इस दिन घर की साफ सफाई की जाती है। हालांकि एक दिन में पूरे घर की सफाई करना आसान काम नहीं है। लेकिन अगर आपको सही तरीका पता हो तो आसानी से पूरे घर की सफाई भी कर सकते हैं और इसमें वक्त भी कम लेगा।
रोजाना झाड़ू-पोछा तो लगभग हर घर में ही होता है लेकिन कोने-कोने की सफाई, घर में फैला और बिखरा सामान, जिसके कारण घर गंदा लगता है, उसे साफ करने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं कि नरक चतुर्दशी पर एक दिन में आप पूरे घर को कैसे साफ कर सकती हैं। यहां आपको साफ सफाई के कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स दिए जा रहे हैं, जिसे अपनाकर काम सरल बनाया जा सकता है।
2 of 5
सफाई करने के लिए ये टिप्स हैं सबसे आसान
- फोटो : istock
बेकार चीजों को घर से बाहर करें
बहुत बार ऐसा होता है कि कुछ ऐसी चीजें घर ले आते हैं जिनकी हमें कोई जरूरत नहीं होती। कुछ ऐसी भी चीजें ऐसी होती हैं जिनका अब आप उपयोग नहीं करते हैं, जैसे पुराने कपड़े, पर्दे या कवर, इसके अलावा बच्चों के पुराने खिलौने, टूटा फर्नीचर आदि। ये सामान घर की जगह घेरने का काम करते हैं। सबसे पहले तो ऐसी चीजें, जो काम की नहीं हैं या आपके लिए उपयोगी नहीं हैं, उसे घर के बाहर कर दें। अगर वह किसी और के काम की हैं तो उसे बांट दें। लेकिन घर से बाहर निकाल दें। इससे घर की भरी हुई जगह खाली होगी।
3 of 5
परिवार के सभी सदस्य मिलकर घर की साफ सफाई करें
- फोटो : iStock
एक साथ मिल कर करें काम
अगर एक दिन में पूरे घर की साफ सफाई करनी है तो परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर काम करना होगा। बच्चों से लेकर बड़ों तक सबकी क्षमता अनुसार काम बांट दें। इससे समय भी बचेगा और कई दिनों का काम घंटों में निपटा सकते हैं। इसके लिए ऊंची जगहों की साफ सफाई का जिम्मा किसी लंबे या बड़े सदस्य को दें। डस्टिंग या झाड़-पोछ का काम बच्चों या घर के बुजुर्गों को दे सकते हैं।
4 of 5
पंखे पर जमी धूल और चिपचिपी गंदगी को ऐसे करें साफ
- फोटो : Istock
घर के कम सामान वाले कमरे से करें शुरू
सबसे पहले जिन कमरों में सामान या फर्नीचर सबसे कम हो, वहां से साफ सफाई की शुरुआत करें। ऐसी जगहों पर कम वक्त लगता है और गंदगी भी कम होती है। इसके बाद बेडरूम, लिविंग रूम इसमें शामिल हैं। घर के कोने-कोने के जाले साफ करें। साथ ही पखों को साफ करें।
5 of 5
नरक चतुर्दशी पर किचन की सफाई कैसे करें
- फोटो : freepik
रसोई घर और शौचालय पर विशेष ध्यान
घर के दो हिस्सों की सफाई पर सबसे अधिक ध्यान देना चाहिए। पहला रसोईघर और दूसरा बाथरूम। रसोई घर में सामान ज्यादा होता है और दीवारों से लेकर स्लैब तक पर चिपचिपी धूल जम जाती है। स्क्रबर की सहायता से इसे साफ कर लें। किचन के डिब्बे और कंटेनर को अच्छे से पोछ लें या खाली हों तो धो लें। इसी तरह बाथरूम की सिंक, टाॅयलेट पाॅट, टाइल्स आदि को अच्छे से धोकर चमका दें।