{"_id":"606b00d48ebc3ec89761f9af","slug":"nana-patekar-lifestyle-car-collection-farm-house-and-net-worth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाना पाटेकर: कभी मिलते थे सिर्फ 35 रुपये और आज हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक, फिर भी जीते हैं सादगी भरा जीवन","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
नाना पाटेकर: कभी मिलते थे सिर्फ 35 रुपये और आज हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक, फिर भी जीते हैं सादगी भरा जीवन
बॉलीवुड में कई स्टार्स हुए जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर शून्य से लेकर शिखर तक का सफर तय किया। इन्हीं में से एक हैं अपनी धमाकेदार एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी के लिए मशहूर नाना पाटेकर। देश कं चंद सबसे प्रतिभावान अभिनेताओं में नाना पाटेकर शुमार हैं। हिंदी फिल्मों से लेकर मराठी फिल्मों तक नाना अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेर चुके हैं और हर कोई उन्हें काफी प्यार करता है। लेकिन क्या आप नाना पाटेकर की लाइफस्टाइल के बारे में जानते हैं? शायद नहीं, तो चलिए आपको बताते हैं इस बारे में।
2 of 9
Nana Patekar royal enfield
- फोटो : Twitter
दरअसल, नाना पाटेकर अपने स्कूल के दिनों से ही थिएटर किया करते थे। इसके बाद उन्होंने आर्ट्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और फिर एक एड एजेंसी में काम करने लग गए। इसके बाद वे फिल्मों में आए और लगातार आगे बढ़ते गए। जहां उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी।
3 of 9
नाना पाटेकर
- फोटो : Social Media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाना को खाने में लिट्टी और चने का साग खाना काफी पसंद है। वहीं, वे खुद को फिट रखने के लिए व्यायाम भी करते हैं। बेहद ही कम लोग जानते हैं कि नाना एक अच्छे कुक भी हैं और कई तरह के व्यंजन बनाना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
नाना पाटेकर
- फोटो : Social Media
नाना पाटेकर एक गरीब परिवार से आते हैं, शुरुआत से ही उन्होंने काफी गरीबी देखी। पिता का बिजनेस बंद होने के बाद खुद नाना पाटेकर ने जेबरा क्रॉसिंग और फिल्म के पोस्टर्स पेंट किए। वे एक जगह पार्ट टाइम नौकरी भी करते थे, जहां उन्हें प्रत्येक दिन के हिसाब से 35 रुपये और एक वक्त का खाना मिलता था।
विज्ञापन
5 of 9
Nana Patekar
- फोटो : twitter
नाना 'प्रहार' फिल्म की शूटिंग के लिए तीन साल तक आर्मी ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा रहे थे, जिसके लिए उन्हें कैप्टन की रैंक भी मिली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाना पाटेकर एक फिल्म के लिए लगभग एक करोड़ रुपये से ज्यादा की फीस चार्ज करते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।