{"_id":"606c0e2aa6b7a7687e1f8a30","slug":"ajay-devgan-lifestyle-diet-plan-house-car-collection-private-jet-and-net-worth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजय देवगन: प्राइवेट जेट के अलावा पास में हैं करोड़ों की कारें, 52 की उम्र में भी खुद को ऐसे रखते हैं फिट","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
अजय देवगन: प्राइवेट जेट के अलावा पास में हैं करोड़ों की कारें, 52 की उम्र में भी खुद को ऐसे रखते हैं फिट
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 06 Apr 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
Ajay Devgan
- फोटो : facebook/Ajay Devgan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बात कॉमेडी की हो, एक्शन की हो या फिर रोमांस की, बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन हर एक चीज को फिल्मी पर्दे पर बखूबी निभाते हैं। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर आज वे एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुके हैं और इंडस्ट्री के एक कामयाब एक्टर के तौर पर जाने जाते हैं। अजय देवगन की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेसब्री से उनका इंतजार करते हैं। वहीं, अजय आज एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं अजय देवगन की लाइफस्टाइल के बारे में।
2 of 10
Ajay Devgan
- फोटो : social media
दरअसल, 52 साल की उम्र में भी खुद को फिट रखने के लिए अजय देवगन नियमित रूप से वर्कआउट करते हैं और अपने खाने का विशेष ध्यान देते हैं। हालांकि, शूटिंग के समय वे कई बार समय नहीं निकाल पाते हैं। लेकिन फिर भी उनकी कोशिश हमेशा खुद को फिट रखने की होती है।
3 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अजय देवगन घर का बना खाना खाना ही पसंद करते हैं। सुबह नाश्ते में अजय कम फैट वाला दूध और चार अंडे खाते हैं (अंडे का सफेद हिस्सा)। साथ ही वे ऑरेंज जूस, ब्राउन ब्रेड और रोस्टेड चिकन खाना भी पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
लंच में अजय देवगन रोटी-सब्जी, दाल-चावल और बॉयल्ड मछली खाते हैं। जबकि रात के खाने में वे रोस्टेड चिकन और सब्जियों से बना सूप लेते हैं। अजय खूब पानी भी पीते हैं और शराब व धूम्रपान का सेवन नहीं करते हैं। इसके अलावा अजय रात को आठ बजे तक सो जाते हैं और फिर सुबह जल्दी उठते हैं।
विज्ञापन
5 of 10
Ajay Devgan
- फोटो : facebook/Ajay Devgan
बात अगर अजय देवगन की कमाई की करें, तो वे फिल्मों, विज्ञापन, ब्रांड प्रमोशन और सोशल मीडिया के जरिए अच्छी कमाई करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन एक फिल्म के लिए लगभग 30 से 40 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।