फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mother's Day 2021: जानें क्यों इन चार बातों के लिए बच्चों को टोकती हैं मां, पीछे छुपी है ये बड़ी वजह

Fri, 07 May 2021 03:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 07 May 2021 03:54 PM IST
विज्ञापन
Mothers Day 2021 Learn why mothers ask children for these four things
मदर्स डे 2021 - फोटो : istock

बच्चे चाहें कितने भी बड़े हो जाएं, लेकिन माता-पिता की नजर में बच्चे हमेशा ही बच्चे रहते हैं। एक मां अपने बच्चों का खास ख्याल रखती है, क्योंकि पिता से ज्यादा वो अपने बच्चों के साथ समय गुजारती है। मां अपने बच्चों को प्यार करती है, तो डांट भी लगाती है। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि मां के प्रति बच्चों का या बच्चों के प्रति मां का प्यार कम हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मां अपने बच्चों को किन चार बातों के लिए सबसे ज्यादा टोकती हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

Mothers Day 2021 Learn why mothers ask children for these four things
मदर्स डे 2021 - फोटो : istock

लंच को लेकर

  • दरअसल, जब बच्चा स्कूल, कॉलेज, दफ्तर या कहीं और से घर पर आता है, तो मां ये जरूर पूछती है कि तुम्हारा दिन कैसा रहा, तुमने लंच किया, कहीं तुम घर का खाना छोड़कर बाहर का खाना तो नहीं खाते, किसी से झगड़ा तो नहीं किया आदि। इस तरह की कई बातों के लिए मां अपने बच्चों को टोकती है, लेकिन इसके पीछे मां का प्यार और चिंता साफ झलकती है।
Mothers Day 2021 Learn why mothers ask children for these four things
मदर्स डे 2021 - फोटो : istock

कपड़ों को लेकर

  • जब भी हम घर से बाहर जाने की तैयारी करते हैं, तो हमारे कपड़ों को लेकर हमारी मां जरूर टोकती हैं। ऐसा नहीं कि उन्हें हमारे पहने हुए कपड़े पसंद नहीं, बल्कि वो चाहती हैं कि मेरा बच्चा जो भी पहने उसे देखकर लोग उसकी तारीफ करें। ऐसे में मां हमेशा कहती है कि तुम ये कपड़े पहनकर बाहर जाओगे, लोग क्या कहेंगे, जाओ इन्हें बदलकर दूसरे कपड़े पहनो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mothers Day 2021 Learn why mothers ask children for these four things
मदर्स डे 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

खाना न खाने पर टोकती हैं

  • कई बार जब आप कहते होंगे कि आपको भूख नहीं है और आप खाना नहीं खाएंगे। तब ये मां आपको काफी डांट लगाती है और जबरदस्ती खाना खिलाकर ही मानती है। इसके पीछे मां का प्यार छुपा होता है और वो नहीं चाहती कि उनका बच्चा भूखा रहे। इसलिए मां अपने बच्चे को खाना खिलाती है।
विज्ञापन
Mothers Day 2021 Learn why mothers ask children for these four things
मदर्स डे 2021 - फोटो : istock

गलत दोस्ती या गलत काम पर टोकती है

  • वहीं, मां अपने बच्चों को हमेशा एक बात के लिए कहती है कि कभी भूलकर भी कुछ गलत काम मत करना, गलत लोगों के साथ दोस्ती मत करना, गलत काम करने वाले लोगों से दूर रहना आदि। मां इसलिए बच्चों को टोकती है क्योंकि वो चाहती है कि उसका बच्चा कभी किसी गलत काम में न फंसे और हमेशा कुछ अच्छा करे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed