Mosquito Prevention Tips: मानसून का मौसम आ गया है। इस मौसम में वर्षा के कारण जल स्तर में वृद्धि होती है। एक जगह एकत्र बारिश के पानी में मच्छर पनपने लगते हैं। इसके अलावा मानसून में तापमान और वातावरणीय नमी बढ़ने से मच्छरों की ब्रीडिंग और प्रजनन को बढ़ावा मिलता है।
Mosquito Prevention Tips: बरसात में मच्छर से बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय, महज 10 रुपये करने होंगे खर्च
लहसुन
रसोई में मौजूद लहसुन में कई प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं। लहसुन केवल सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि मच्छरों को भगाने के लिए भी असरदार है। लहसुन में मौजूद सल्फर मच्छरों का काल है। लहसुन में लौंग मिलाकर पानी में उबाल लें। इस पानी को स्प्रे बोतल में भरकर घर में छिड़काव करें, मच्छर भाग जाएंगे।
अल्कोहल
मच्छर भगाने के लिए यह उपाय असरदार और प्रभावी है। जिस जगह पर मच्छर के छुपे होने का संकेत हो, वहां थोड़ी मात्रा में अल्कोहल बिखेर दें। मच्छर तेज गंध पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में अल्कोहल की गंध से मच्छर दूर भाग जाएंगे।
नीम का तेल
नीम में कई औषधीय गुण होते हैं। नीम के तेल में बराबर मात्रा में नारियल का तेल मिलाकर शरीर पर अच्छी तरह से लगा लें। घोल लगाने से करीब 8 घंटे तक मच्छर आसपास नजर नहीं आएंगे और त्वचा पर इसका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होगा।
कपूर
कपूर जलाकर कमरे की खिड़की-दरवाजों को आधे घंटे तक बंद कर दें। बाद में कमरा खोल दें, इससे आसपास मौजूद मच्छर मर जाएंगे या कमरे से बाहर भाग जाएंगे।