फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Tips: बरसात में आ जाएं घर में सीलन और गंदगी तो अपनाएं ये तरीके, मिनटों में दिखने लगेगा साफ सुथरा

Sat, 27 Jul 2024 11:16 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 27 Jul 2024 11:16 AM IST
सार

बरसात के मौसम में घर को साफ रखने में काफी मेहनत करनी पड़ रही है। बारिश का मौसम होता ही ऐसा है, जो लगता तो अच्छा है, मगर काम बढ़ा देता है।

विज्ञापन
Monsoon Tips For Home Maintenance And Cleaning Hacks in hindi
मानसून में घर की देखभाल - फोटो : istock

शिखा शिप्रा



बरसात के मौसम में स्वस्थ रहना आसान नहीं होता। ऐसे में घर को सही तरह से साफ न किया जाए तो यह आपकी परेशानी को और भी बढ़ा सकता है। नीरा हाल ही में अपने नए फ्लैट में शिफ्ट हुई है। उसका फ्लैट ग्राउंड फ्लोर पर है, जिस वजह से उसे बरसात के मौसम में घर को साफ रखने में काफी मेहनत करनी पड़ रही है। बारिश का मौसम होता ही ऐसा है, जो लगता तो अच्छा है, मगर काम बढ़ा देता है। इस दौरान महिलाओं की जिम्मेदारी कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है, क्योंकि उन्हें पूरे परिवार को स्वस्थ रखने के साथ-साथ घर को साफ-सुथरा और कीटाणु मुक्त भी रखना होता है।

रूम फ्रेशनर

बरसात के मौसम में घर में सीलन की समस्या आ सकती है। वहीं, धूप की कमी के चलते कपड़े भी नहीं सूखते, जिसकी वजह से घर में सीलन और उमस की दुर्गंध आने लगती है। इस दुर्गंध से निजात पाने के लिए आप रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करें, ताकि आपका घर तरोताजा और महकता रहे। बाजार में कई तरह के कीटाणु मुक्त करने वाले रूम फ्रेशनर और एयर फ्रेशनर आते हैं, जिनका आप इस्तेमाल कर सकती हैं।

Monsoon Tips For Home Maintenance And Cleaning Hacks in hindi
साफ सफाई - फोटो : istock

एंटी-बैक्टीरियल सॉल्यूशन

बरसात अपने साथ मक्खी, मच्छर और ढेर सारे कीटाणु भी लाती है। इसलिए इन दिनों बीमार पड़ने का खतरा सामान्य दिनों की तुलना में अधिक होता है। ऐसे में आपको घर को कीटाणु मुक्त रखने के लिए एंटी-बैक्टीरियल सॉल्यूशन का उपयोग करना चाहिए। इस लिक्विड को पानी में डालकर आप घर में पोछा लगाएं, ताकि घर में आए बिन बुलाए कीटाणु मर जाएं। इस बात का भी खास ख्याल रखें कि पोछा ज्यादा गीला न हो, वरना फर्श पर फिसलन का डर रहेगा। जितना हो सके, फर्श को साफ और सूखा रखने का प्रयास करें।

Monsoon Tips For Home Maintenance And Cleaning Hacks in hindi
Gardening - फोटो : pexel

पौधरोपण असरदार

बारिश के दिनों में इनडोर प्लांट, जैसे कि मनी प्लांट, पोथोस और स्नेक प्लांट लगाकर आप अपने घर को और खुद को स्वस्थ रख सकती हैं। ये पौधे न केवल आपके घर और बालकानी को आकर्षक रूप देते हैं, बल्कि हवा को भी शुद्ध करते हैं और घर का तापमान भी संतुलित रहता है। घर के अंदर मौजूद यह हरियाली आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon Tips For Home Maintenance And Cleaning Hacks in hindi
वेंटिलेशन का खास ख्याल - फोटो : Istock

वेंटिलेशन का खास ख्याल

बरसात के मौसम में कहीं आया-जाया नहीं जा सकता। धूप के भी कई-कई दिन तक दर्शन नहीं होते। ऐसे में घर पर बैठे-बैठे माहौल थोड़ा गंभीर हो सकता है और आप मानसून ब्लूज का सामना कर सकती हैं। इसलिए अपने घर के वेंटिलेशन पर ध्यान दें, ताकि बाहर की ताजी, ठंडी हवा घर में आती रहे और माहौल में ताजगी बनी रहे।
 

पायदान है जरूरी

मानसून में सबसे ज्यादा परेशानी गंदे पैरों की वजह से होती है। इन्हीं की वजह से घर में कई तरह के बैक्टीरिया आ जाते हैं और आपको बीमार करते हैं। इसलिए इन दिनों घर के बाहर पायदान जरूर रखें। इससे बाहर की गंदगी घर में नहीं आएगी और आपका आधे से ज्यादा काम आसान हो जाएगा। इस मौसम के लिए आप रबर, माइक्रोफाइबर, पॉलिएस्टर, पॉलीविनाइल क्लोराइड, पॉलीप्रोपाइलीन वाले मटेरियल के पायदान चुनें।

विज्ञापन
Monsoon Tips For Home Maintenance And Cleaning Hacks in hindi
कपूर, नीम आएंगे काम - फोटो : iStock

कपूर, नीम आएंगे काम

मानसून के मौसम में कपड़ों में धूप नहीं लग पाती, जिस वजह से वे हल्के गीले महसूस होते हैं और उनमें से दुर्गंध आने लगती है। इससे बचने के लिए आप अपने कपड़ों की अलमारी में कपूर, नीम के पत्ते या इलाचयी रख सकती हैं। इससे आपके कपड़ों में दुर्गंध नहीं आएगी और वे बैक्टीरिया मुक्त रहेंगे।

पेस्ट कंट्रोल का छिड़काव

बारिश के दिनों न जाने किन-किन कोनों में से मकड़ी, केंचुए, कॉकरोच निकल आते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए आपको घर में समय-समय पर टरमाइट और पेस्ट कंट्रोल का छिड़काव कराते रहना चाहिए, ताकि आप और आपका घर, दोनों इस मौसम में सुरक्षित एवं स्वस्थ रहें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed