फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गजब का है मायावती का लाइफस्टाइल, 71 हजार स्क्वायर फीट के घर में ऐसे रहती हैं 'बहन जी'

Tue, 15 Jan 2019 05:37 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Tue, 15 Jan 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
mayawati bithday special: know about the lifestyle of former chief minister mayawati
Mayawati
उत्तर प्रदेश की पहली पूर्व महिला मुख्यमंत्री मायावती का जन्म 15 जनवरी 1956 को हुआ था। आज पूरे देश में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन मनाया जा रहा है। मायावती का बचपन एक मध्यम वर्गीय परिवार में गुजरा लेकिन राजनीति में आने के बाद उन्होंने अपने लाइफस्टाइल में काफी बदलाव किए। आज मायावती के जन्मदिन के इस खास मौके पर आपको बताते हैं कि साधारण से नजर आने वाली मायावती का लाइफस्टाइल है बेहद खास और रॉयल। 
mayawati bithday special: know about the lifestyle of former chief minister mayawati
mayawati house

गांव में बना घर, घर नहीं किला है
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्म गौतम बुद्ध नगर के बादलपुर गांव में हुआ था लेकिन पिता की नौकरी की वजह से उन्हें दिल्ली आना पड़ा।इसकी वजह से उनका अपने गांव आना-जाना काफी कम हो गया। बावजूद इसके मायावती का अपने गांव से काफी लगाव रहा। बसपा सुप्रीमो का घर कई हजार गज में बना हुआ है।घर के बिल्कुल बगल में सौ बीघे में पार्क और हेलीपैड भी है।पार्क में बाबा साहेब आंबेडकर की बड़ी मूर्ति भी लगी हुई है।

mayawati bithday special: know about the lifestyle of former chief minister mayawati
मायावती - फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो का नया घर करड़ों का
ये पूरा घर ग्रेनाइट पत्थर और सफेद संगमरमर से बना है।इस घर में कई फोटोज भी लगी हुई हैं जिसमें दलित आंदोलन से जुड़ी कई कलाकृतियों भी लगाई गई हैं।पत्थर से बने इस घर की कीमत करीब 15 करोड़ है। ये घर 71 हजार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।इस पूरे घर को लाल और सफेद पत्थरों से बनाया गया है।इस घर में मायावती की मूर्ति भी बनवाई गई है। बंगले के अंदर मायावती सरकार के दौरान की कई तस्वीरें लगाई गईं हैं।बंगले के बीचों-बीच एक गुंबद भी बना हुआ है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
mayawati bithday special: know about the lifestyle of former chief minister mayawati
Toyota Fortuner TRD Sportivo
मायावती का गाड़ियों का शौक
बसपा सुप्रीमो को जिस तरह महंगे घर का शौक है उसी तरह उन्हें लग्जरी गाड़ियों का भी बेहद शौक है।बसपा सुप्रीमो को सबसे ज्यादा एसयूवी गाड़ी पसंद है। उनके गाड़ियों के काफिले में टोयोटा फार्च्यनर, इनोवा व अंबेसडर जरूर शामिल रहती हैं। इसके अलावा उनके काफिले में मर्सिडिज बेंज, स्कॉर्पियो व इसूजू जैसी एसयूवी गाड़ियां मौजूद रहती हैं। 
 
विज्ञापन
mayawati bithday special: know about the lifestyle of former chief minister mayawati
मायावती - फोटो : amar ujala
बता दें कि हाल ही में बसपा सुप्रीमो मायावती ने समाजावदी पार्टी से गठबंधन कर सबको चौंका दिया। हालांकि इस गठबंधन की भनक सबको पहले से ही लग चुकी थी।बता दें, साल 1995 में बसपा सुप्रीमो मायावती देश की पहली दलित महिला मुख्यमंत्री बनीं थीं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed