ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति का पावन पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को देशभर में बड़ी ही धूम- धाम से मनाया जाता है। भारत के अलग- अलग हिस्सों में मकर संक्रांति का पर्व अलग- अलग नामों से जाना जाता है। कर्नाटक में संक्रांति, तमिलनाडु और केरल में पोंगल, पंजाब, हरियाणा में माघी, गुजरात और राजस्थान में उत्तरायण, उत्तराखंड में उत्तरायणी, उत्तर प्रदेश और बिहार में इसे खिचड़ी के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं देश के अलग- अलग हिस्सों में इस त्योहार को कैसे मनाया जाता है...
{"_id":"5ffee5c98ebc3e32c13398a8","slug":"makar-sankranti-2021-celebrated-in-which-state-makar-sankranti-celebrated-in-different-states","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Makar Sankranti 2021: देशभर में अलग- अलग नामों से जाना जाता है मकर संक्रांति का पर्व, जानिए कहां कैसे मनाया जाता है","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Makar Sankranti 2021: देशभर में अलग- अलग नामों से जाना जाता है मकर संक्रांति का पर्व, जानिए कहां कैसे मनाया जाता है
Wed, 13 Jan 2021 06:07 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Wed, 13 Jan 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
Happy Makar Sankranti
- फोटो : अमर उजाला
Happy Makar Sankranti 2021
- फोटो : पिक्साबे
राजस्थान और गुजरात
- राजस्थान और गुजरात में मकर संक्रांति के पावन दिन पतंग उड़ाने की परंपरा है। मकर संक्रांति के दिन राजस्थान और गुजरात में घरों में सूर्य पूजा करने के लिए घेवर, फैनी, तिल के लड्डू बनाएं जाते हैं। इस पावन दिन यहां के लोग महिलाओं को सुहाग का सामान भी भेंट करते हैं।
Happy Pongal
- फोटो : Amar Ujala
तमिलनाडु
- तमिलनाडु में मकर संक्रांति का त्योहार पोंगल के नाम से जाना जाता है। तमिलनाडु में इस पर्व को बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। तमिलनाडु में ये त्योहार चार दिनों तक मनाया जाता है। इस दिन लोग घर के आंगन में आटे और चावल के आटे से रंगोली बनाते हैं। रंगोली बनाने के बाद मिट्टी के बर्तन में खीर बनाई जाती है। खीर का भोग सबसे पहले सूर्य देव को लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
खिचड़ी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social media
उत्तर प्रदेश
- उत्तर प्रदेश में इस त्योहार को बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। मकर संक्रांति के पावन दिन घरों में खिचड़ी बनाई जाती है। इस दिन लोग तिल और गुड़ से बनी चीजों का सेवन भी करते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
बिहार- झारखंड
- बिहार और झारखंड में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर खिचड़ी के साथ दही- चूड़ा बनाने की परंपरा है। यहां के लोग रात के भोजन में तिल से बनी चीजों का सेवन भी करते हैं।