Mahatma Gandhi Jayanti 2020: देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाने में जिनकी भूमिका को सबसे अहम माना जाता है, वे हैं हमारे राष्ट्रपिता- महात्मा गांधी। दो अक्तूबर को उनकी जयंती है। उनका जन्म दो अक्तूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उनकी माता का नाम पुतलीबाई और पिता का नाम करमचंद गांधी था। गांधी जी महान सोच वाले एक साधारण व्यक्ति थे। एक साधारण से परिवार में जन्में महात्मा गांधी अपने विचारों के जरिए दुनियाभर में महान हो गए। उन्होंने दुनिया को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया। आइए जानते हैं, बापू के उन अनमोल विचारों के बारे में, जिनका हमें अनुसरण करना चाहिए
Happy Gandhi Jayanti 2020: बापू के अनमोल विचारों के साथ दें गांधी जयंती की शुभकामनाएं
व्यक्ति अपने विचारों के सिवाय कुछ नहीं है, वह जो सोचता है, वह बन जाता है।
-महात्मा गांधी
कमजोर कभी क्षमाशील नहीं हो सकता है। क्षमाशीलता ताकतवर की निशानी है।
-महात्मा गांधी
ताकत शारीरिक शक्ति से नहीं आती है। यह अदम्य इच्छाशक्ति से आती है।
-महात्मा गांधी
धैर्य का छोटा हिस्सा भी एक टन उपदेश से बेहतर है।
-महात्मा गांधी