Gandhi Jayanti Wishes in Hindi: 2 अक्तूबर को गांधी जयंती मनाई जा रही है। महात्मा गांधी जिनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी है, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेतृत्वकर्ता हैं। उन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए कई आंदोलन किए। असहयोग आंदोलन से लेकर दांडी यात्रा, नमक सत्याग्रह के जरिए उन्होंने भारतीयों को एकजुट करके अंग्रेजों के अत्याचार से आजादी दिलाने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने सत्य, अहिंसा और इमानदारी के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। गांधी जी का संपूर्ण जीवन आदर्श है। इस कारण उन्हें भारतवासी 'बापू' और 'महात्मा' के पदनाम से सम्बोधित करते हैं।
Gandhi Jayanti Wishes: दोस्तों और परिजनों को व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए भेजें गांधी जयंती के शुभकामना संदेश
बापू ने लड़ी धरती पर अजब लड़ाई
दागी न तोप ना कोई बंदूक चलाई।
दुश्मन के किले पर भी की नहीं चढ़ाई
वाह रे फकीर तुमने कैसी करामात दिखाई।
गांधी जयंती की शुभकामनाएं!
मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है
सत्य मेरा ईश्वर है और अहिंसा उसे पाने का साधन।
गांधी जयंती की शुभकामनाएं!
देश के लिए किए कई त्याग जिसने
देशभक्ति के लिए छोड़ा विलास जिसने
पहन काठ की चप्पल आया एक महात्मा
जो बन गया इस भारत की आत्मा।
गांधी जयंती की शुभकामनाएं!
शक्ति दो प्रकार की होती है।
एक दंड के डर से उत्पन्न होती है और दूसरी प्यार से।
प्यार की शक्ति हमेशा हजार गुना ज्यादा प्रभावी होती है।
गांधी जयंती की शुभकामनाएं!