फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri Temple Decoration: महाशिवरात्रि पर खास तरह से सजाएं मंदिर, ये हैं आसान तरीके

Tue, 25 Feb 2025 05:15 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 25 Feb 2025 05:15 PM IST
सार

यदि आप महाशिवरात्रि के दिन अपने घर के मंदिर को खास तरह से सजाना चाहती हैं तो यहां हम आपको उसके लिए कुछ आइडिया देने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Mahashivratri Temple Decoration Ideas Mandir Ko Kese Sajaye
महाशिवरात्रि पर खास तरह से सजाएं मंदिर, ये हैं आसान तरीके - फोटो : adobe stock
Mahashivratri Temple Decoration: महाशिवरात्रि का त्योहार हिंदू धर्म के लिए काफी खास होता है। ये त्योहार हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। इस साल ये तिथि 26 फरवरी को पड़ रही है, इसलिए इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 26 फरवरी को मनाया जाएगा।


ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भोलेनाथ और मां पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे में शिवभक्तों के लिए ये दिन काफी खास होता है। इस दिन लोग मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करते हैं। जिनके घर में मंदिर होता है, वो लोग घर में ही पूजा करते हैं। ऐसे में आप महाशिवरात्रि पर अपने घर के मंदिर को खास तरह से सजा सकते हैं। यहां हम आपको इसके लिए कुछ विकल्प देने जा रहे हैं। 
Mahashivratri Temple Decoration Ideas Mandir Ko Kese Sajaye
दुपट्टों का करें इस्तेमाल - फोटो : instagram

दुपट्टों का करें इस्तेमाल
 

  • अपने घर के मंदिर को सजाने के लिए रंग-बिरंगे दुपट्टों का इस्तेमाल करें।
  • ध्यान रखें कि ये दुपट्टा लाल, हरा या पीले रंग का ही होना चाहिए।
  • इन तीनों रंगों के दुपट्टे न सिर्फ देखने में अच्छे लगते हैं, बल्कि तस्वीरों में भी इनका रंग खुलकर सामने आता है।
  • इसलिए यदि आप रुद्राभिषेक करा रहे हैं तो मंदिर के आस-पास की जगह को दुपट्टों से सजाएं।
  • इस दुपट्टे पर लाइट्स लगा सकती हैं, ताकि ये और भी ज्यादा हाइलाइट हो जाए। 
Mahashivratri Temple Decoration Ideas Mandir Ko Kese Sajaye
रंगोली बनाएं - फोटो : instagram

रंगोली बनाएं
 

  • मंदिर के साथ-साथ मंदिर के आस-पास की जगह को भी आप खूबसूरत तरह से सजा सकते हैं।
  • इसके लिए फूलों से खूबसूरत रंगोली बनाएं। गेंदा, गुलाब की पत्तियों के साथ-साथ आम की पत्तियों से रंगोली बेहद आसानी से मिल जाएगी।
  • वैसे भी भारत में हर शुभ काम और पूजा-पाठ में रंगोली बनाना काफी शुभ माना जाता है, इसलिए इस तरह की रंगोली बनाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri Temple Decoration Ideas Mandir Ko Kese Sajaye
फूलों और रुद्राक्ष से सजाएं शिवलिंग - फोटो : instagram

फूलों और रुद्राक्ष से सजाएं शिवलिंग
 

  • यदि आपके पास रुद्राभिषेक करा रहे हैं तो शिवलिंग को रूद्राक्ष और फूलों की मदद से सजाएं।
  • इसके अलावा यदि आपके घर में ही शिव मंदिर है तो शिवलिंग को भी इसी तरह से सजाएं, ताकि मंदिर और भी ज्यादा खूबसूरत रहे।
  • ध्यान रखें कि ये फूल कांटे वाले नहीं होने चाहिए। 
विज्ञापन
Mahashivratri Temple Decoration Ideas Mandir Ko Kese Sajaye
आर्टिफिशियल फूलों से सजाएं मंदिर - फोटो : instagram
आर्टिफिशियल फूलों से सजाएं मंदिर
 
  • यदि आप चाहते हैं कि महाशिवरात्रि के बाद भी कुछ दिनों तक आपका घर और मंदिर खूबसूरत दिखे तो आपको मंदिर सजाने के लिए आर्टिफिशियल फूलों का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • इन फूलों को आप उतार कर रख सकती हैं और अगली साल या अन्य किसी त्योहार में भी इसका इस्तेमाल करके अपने मंदिर को सजा सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed