फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maharana Pratap Punyatithi 2023: महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि आज, पढ़ें हौसलों को बुलंद करने वाले सुविचार

Thu, 19 Jan 2023 02:08 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 19 Jan 2023 02:08 PM IST
विज्ञापन
Maharana Pratap Punyatithi 2023: Death Anniversary, Motivational Quotes, Interesting Facts In Hindi
महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि - फोटो : amar ujala

Maharana Pratap Punyatithi 2023: भारत के वीरों का जब भी जिक्र होगा, मेवाड़ी राजा महाराणा प्रताप का नाम जरूर याद किया जाएगा। महाराणा प्रताप की आज पुण्यतिथि है। महाराणा प्रताप का जन्म सोलहवीं शताब्दी में 9 मई, 1540 को कुंभलगढ़ में हुआ था। महाराणा प्रताप ने मुगल सम्राट अकबर को रणभूमि में कई बार टक्कर दी। मुगलों से लोहा लेने वाले महाराणा प्रताप अपने परिवार के साथ जंगलों में दर दर भटके। लेकिन उन्होंने न तो दुश्मनों के सामने हाल मानी और न ही विपरीत परिस्थितियों के समक्ष पराजय स्वीकार की।

अकबर के सामने महाराणा प्रताप ने अपना शीश नहीं झुकने दिया। उनके शौर्य और वीरता की कहानी आज भी सुनाई जाती है। इतिहास के पन्नों में महाराणा प्रताप का नाम स्वर्णिम अक्षरों से दर्ज है। महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि के मौके पर उनकी शौर्यगाथा पढ़िए और युवाओं को महाराणा प्रताप के वीरतापूर्ण वॉलपेपर व्हाट्सएप या फेसबुक के जरिए भेजिए।

Maharana Pratap Punyatithi 2023: Death Anniversary, Motivational Quotes, Interesting Facts In Hindi
राणा प्रताप की पुण्यतिथि - फोटो : amar ujala

राजपुताने की आन है राणा,
राजपुताने की शान है राणा।
वीरों के लिए पैगाम है राणा,
भारत के वीर पुत्र का नाम है राणा।

महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि

Maharana Pratap Punyatithi 2023: Death Anniversary, Motivational Quotes, Interesting Facts In Hindi
महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि - फोटो : amar ujala

चढ़ चेतक पर तलवार उठा,
रखता था भूतल पानी को।
राणा प्रताप सिर काट-काट,
करता था सफल जवानी को।

महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
Maharana Pratap Punyatithi 2023: Death Anniversary, Motivational Quotes, Interesting Facts In Hindi
महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि - फोटो : amar ujala

शौर्य की एक नई परिभाषा लिखी थी,
बुलंदी की एक नई गाथा लिखी थी।
मरे हुए भार में जिसने नई जान फूंकी थी,
उस महाराणा प्रताप को शत-शत नमन।

महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि

विज्ञापन
Maharana Pratap Punyatithi 2023: Death Anniversary, Motivational Quotes, Interesting Facts In Hindi
महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि - फोटो : amar ujala

साहस का प्रतीक नीले घोड़े पर सवार,
वीरता का प्रतीक मेवाड़ी सरदार।
हिंदुओं की शान है आज भी,
जिनका नाम है महाराणा प्रताप।

महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed