मंगलवार को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव होने वाला है। इसी बीच फेमस हेयर ड्रेसर जावेद हबीब ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर लिया है।
जावेद हबीब सनसिल्क के ब्रांड एंबेसडर है और उनके कई सैलून देशभर में चल रहे हैं। जावेद ने लंदन के मौरिस स्कूल ऑफ हेयर ड्रेसिंग और लंदन स्कूल ऑफ फैशन से आर्ट एंड साइंस ऑफ हेयर स्टाइलिंग एंड ग्रूमिंग में डिप्लोमा किया हुआ है।
जावेद ने कई बॉलीवुड स्टार्स को नया लुक दिया है लेकिन वो कभी किसी स्टार के पर्सनल स्टाइलिस्ट नहीं बने। हबीब हेयर एंड ब्यूटी लिमिटेड के सीईओ हैं। 54 साल के हबीब के देश भर में 500 सैलून आउटलेट 92 शहरों में और 41 सैलून एकेडमी हैं।
हबीब के दादा नजीर अहमद इंडियन और ब्रिटिश नेताओं के बाल काटा करते थे। हबीब के पिता भी नेताओं के हेयर स्टाइलिस्ट रहे। उनका एक सैलून चलता था। हबीब ने फ्रेंच भाषा में जेएनयू से डिग्री कोर्स किया। जावेद ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो कभी हेयर स्टाइलिस्ट नहीं बनना चाहते थे। उन्हें क्रिकेट में इंट्रेस्ट था और कॉलेज में वो हर खेल में पार्टिसिपेट करते थे।
हबीब के पिता ने उनसे कहा कि वो हेयर स्टाइलिस्ट बनें जबकि वो अपने करियर को लेकर काफी कंफ्यूज थे। इसके बाद वो हेयर कट का हुनर सीखने लंदन गए। यहां उन्होंने हेयर कट का 9 महीने का कोर्स किया और फिर भारत लौटे। भारत आने के बाद उन्होंने अपने पिता के सैलून में काम करना शूरू किया।