खुशगवार जिंदगी की चाह रखते हैं तो ये दस काम आपके जीवन में जबरदस्त परिवर्तन ला सकते हैं। देखें...
वो दस काम जिनसे आप हो जाएंगे एकदम 'हैप्पी एंड हेल्दी'
बेहद बिजी जिंदगी में खुद के लिए समय निकालना कठिन है, लेकिन बहुत से जानकार मानते हैं कि अगर आप कभी-कभार ही सही, खुद से ही खाना बनाते हैं तो काफी हद तनावमुक्त होंगे। बड़ा फायदा ये भी है कि आप बाहर के तेल-मसालों और बासी खाने से बचकर खुद के हाथों से पकाया हुआ हाईजीनिक खाना खाएंगे।
वो दस काम जिनसे आप हो जाएंगे एकदम 'हैप्पी एंड हेल्दी'
अगर आप नौकरीपेशा हैं या खुद का बिजनेस करते हैं तो 12-14 घंटे काम में लगना आम बात है। ऐसे में जो थकान होती है उसे तो पूछिए मत। थकान को भगाने के लिए अच्छी नींद बेहद जरूरी है। जानकारों की मानें तो पूरे शरीर के टिश्यूज को रिपेयर होने में कम से कम 6 घंटे की बिना अड़चन वाली नींद चाहिए होती है। इसलिए अच्छी नींद लें।
वो दस काम जिनसे आप हो जाएंगे एकदम 'हैप्पी एंड हेल्दी'
अब बिजी लाइफ में जिम जाने का वक्त तो मिलता नहीं है। इसलिए जब भी मौका मिले, पैदल चलें। लिफ्ट वगैरह को अवॉइड करें। जहां भी हों सीढ़ियां चढ़ें। कॉफी ब्रेक की जगह छोटी सी वॉक को चुन सकते हैं। फोन पर बात करते हुए वॉक करें। इससे आपकी एक्सरसाइज भी हो जाएगी और आप चुस्त-दुरुस्त भी रहेंगे।
वो दस काम जिनसे आप हो जाएंगे एकदम 'हैप्पी एंड हेल्दी'
सब जानते हैं कि भोजन से हमें ऊर्जा मिलती है। फिर भी लाइफ बिजी हो तो लापरवाही हो ही जाती है। इसलिए कोशिश ये रहे कि हर दिन की शुरुआत हेल्दी नाश्ते से हो। जानकार बताते हैं कि लंच और डिनर के मुकाबले दिन की सबसे ज्यादा कैलोरी नाश्ते से मिलें तो ये सेहत के लिए अच्छा है। नाश्ता अच्छा हो तो आप दिनभर एनर्जेटिक और एक्टिव रहते हैं।