Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: पंडित लाल बहादुर शास्त्री भारत के उन महान नेताओं में गिने जाते हैं, जिनकी सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा आज भी लोगों को प्रेरित करती है। भारत के दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने कठिन दौर में देश का नेतृत्व किया।
2 अक्तूबर: पंडित लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन; पढ़ें देशभक्ति, सादगी और कर्म की सीख देने वाले विचार
Lal Bahadur Shastri Quotes: शास्त्री जी का व्यक्तित्व केवल राजनीति तक सीमित नहीं था। उनका जीवन सादगी, अनुशासन, कर्तव्य और देशहित के प्रति समर्पण का उदाहरण माना जाता है।
----------------------------------
यदि कोई भी व्यक्ति हमारे देश में अछूत कहा जाता है
तो भारत का सिर शर्म से झुक जाएगा।
लाल बहादुर शास्त्री
------------------------------------------
कानून का सम्मान किया जाना चाहिए
ताकि हमारे लोकतंत्र की बुनियादी संरचना बरकरार रहे
और हमारा लोकतंत्र भी मजबूत बने।
--------------------------------
----------------------
जब तक हम अपने किसानों के अधिकारों का समर्थन नहीं करेंगे,
तब तक विकास संभव नहीं।
लाल बहादुर शास्त्री
--------------------------------
------------------------------
देश की तरक्की के लिए हमें आपस में लड़ने के बजाए
गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ना होगा।
लाल बहादुर शास्त्री
------------------------------