PV Sindhu Diet Secret: बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो भारत की एक प्रमुख बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपनी उपलब्धियों से देश का नाम विश्वभर में रोशन किया है। उनका जन्म 5 जुलाई 1995 को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुआ था। वह भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ओलंपिक में बैडमिंटन में दो पदक जीते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीवी सिंधु इसी महीने शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वो इसी महीने की 22 तारीख को उदयपुर में वेंकट दत्ता साई के साथ अपने जीवन की नई शुरुआत करेंगी। ऐसे में अब हर कोई उनकी शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहा है।
बेहद कम उम्र में पीवी सिंधु ने अपने करियर में काफी खिताब जीते हैं। इन खिताबों को जीतने के लिए वो खुद को काफी फिट रखती हैं। वो अपनी डाइट को काफी सख्ती से फॉलो करती हैं। यहां हम आपको पीवी सिंधु की सीक्रेट डाइट बताने जा रहे हैं। इसी डाइट को फॉलो करके वो खुद की सेहद दुरुस्त रखती हैं।
2 of 6
नाश्ते में खाती हैं ये
- फोटो : instagram-PV Sindhu
नाश्ते में खाती हैं ये
पीवी सिंधु का मानना है कि सुबह की शुरुआत हमेशा हेल्दी फूड से ही होनी चाहिए। इसीलिए वो अपनी सुबह की शुरुआत हेल्दी ड्रिंक से करती हैं। यह आमतौर पर नारियल पानी, नींबू पानी, या ग्रीन टी हो सकती है, जो शरीर को डिटॉक्स करने और ऊर्जा देने में मदद करती है। इसके बाद नाश्ते में सिंधु प्रोटीन और फाइबर से भरपूर आहार लेती हैं। इसमें दूध, उबले हुए अंडे, ओट्स या दलिया, ताजे फल खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा वो कभी-कभी ब्राउन ब्रेड भी खाना पसंद करती हैं।
3 of 6
लंच होता है पोषक तत्वों से भरपूर
- फोटो : amar ujala
लंच होता है पोषक तत्वों से भरपूर
वो लंच में संतुलित मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और सब्जियां लेना पसंद करती हैं। इसीलिए उनके लंच में आमतौर पर ग्रिल्ड चिकन, ब्राउन राइस या रोटी, उबली हुई सब्जियां और दाल शामिल होती है। ज्यादा मसाले से भरपूर लंच से वो दूर रहना पसंद करती हैं। लंच के कुछ देर बाद स्नैक्स में उन्हें रोस्टेड ड्राइफ्रूट्स लेना खाना है, जोकि सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं।
4 of 6
डिनर में शामिल होती हैं सब्जियां
- फोटो : PTI
डिनर में शामिल होती हैं सब्जियां
पीवी सिंधु का डिनर काफी हल्का होता है। वो रात को जल्दी भोजन करना पसंद करती हैं। उनके डिनर में ज्यादातर सिर्फ सूप, सलाद, ग्रिल्ड फिश या चिकन या फिर ढेर सारी हरी सब्जियां शामिल होती हैं। वो डिनर में बाहर का खाना पसंद नहीं करतीं, क्योंकि उसमें काफी तेल-मसाले होते हैं, जो पचाने में काफी समय लगता है।
5 of 6
वर्क आउट के बाद लेती हैं हेल्दी मील
- फोटो : instagram-PV Sindhu
वर्क आउट के बाद लेती हैं हेल्दी मील
किसी भी एथलीट के लिए उसका वर्क आउट मील काफी अहम होता है। ऐसे में अगर बात करें पीवी सिंधु के प्री या आफ्टर वर्क आउट मील की तो वो वर्क आउट के पहले सिर्फ केले खाना पसंद करती हैं, क्योंकि केले सेहत को उर्जा देने का काम करते हैं। वहीं वर्क आउट के बाद वो प्रोटीन शेक का सेवन करना पसंद करती हैं। उन्हें प्रोटीन बार भी खाना काफी पसंद है।