कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में फैली महामारी में जो प्राथमिक समस्या सामने आई, वह थी इसकी जांच की। शुरुआत में तो इसके जांच का कोई निश्चित तरीका ही नहीं था हमारे पास। फिर दुनियाभर के वैज्ञानिक इसके लिए टेस्ट किट बनाने में लगे और अब हमारे पास तरह-तरह के टेस्ट किट उपलब्ध हैं। हाल ही में दक्षिण कोरिया ने बड़े पैमाने पर लोगों की कोरोना जांच के लिए 'वॉक इन कियोस्क' की शुरुआत की, जिसको लेकर इस देश की दुनियाभर में चर्चा हुई। पूर्वी एशिया स्थित यह देश आबादी के लिहाज से दुनिया का 27वां सबसे बड़ा देश है। इस देश के बारे में ऐसी कई रोचक बाते हैं, जिनके बारे में बहुत सारे लोग नहीं जानते हैं।
'वॉक इन कियोस्क' से चर्चा में यह देश, यहां के पुरुषों को पसंद है मेकअप, जानें कई और रोचक बातें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Tue, 21 Apr 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन