फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के 'वैक्सीन मैन' अदार पूनावाला की पत्नी के बारे में कितना जानते हैं आप? बॉलीवुड से करीब का है नाता

Tue, 05 Jan 2021 02:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 05 Jan 2021 02:02 PM IST
विज्ञापन
Know about Adar Poonawala wife Natasha
नताशा पूनावाला - फोटो : instagram/Natasha Poonawalla

कोरोना वायरस को मात देने के लिए भारत में सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया की वैक्सीन कोविशील्ड को मंजूरी मिल चुकी है। ऐसे में वैक्सीन का लंबा इंतजार खत्म हो गया और अब जल्द ही इसके टीकाकरण की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया जाएगा। इन सबके बीच भारत के वैक्सान मैन अदार पूनावाला की पत्नी नताशा पूनावाला चर्चा का विषय बन गई है। हर कोई उनके बारे में जानने को आतुर है कि आखिर वो हैं कौन? वो करती क्या हैं? जैसे कई सवाल लोग जानना चाहते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इस बारे में।

Know about Adar Poonawala wife Natasha
नताशा पूनावाला - फोटो : instagram/Natasha Poonawalla

दरअसल, नताशा की कई ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिनमें वो बॉलीवुड के सितारों के साथ नजर आ रही हैं। लेकिन यहां आपको बता दें कि नताशा कोई बॉलीवुड सेलेब्रिटी नहीं हैं, लेकिन उनकी पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम भी नहीं है। वो भारत की जानी-मानी हस्तियों में शामिल हैं। नताशा ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अपनी पढाई पूरी की है।

Know about Adar Poonawala wife Natasha
नताशा पूनावाला - फोटो : instagram/Natasha Poonawalla

वहीं, वो अपने पति अदार पूनावाला को उनकी बिजनेस डील्स में सलाह भी देती हैं। यही नहीं, वो अपने फैंशन स्टेटमेंट्स को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। नताशा के पति अदार ने अपनी पढाई लंदन की वेस्टमिंस्टर यूनिवर्सिटी से की और यहीं दोनों की पहली मुलाकात भी हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया और थोड़े ही समय बाद अपने घरवालों की रजामंदी से साल 2006 में शादी के पवित्र बंधन में बंध गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know about Adar Poonawala wife Natasha
नताशा पूनावाला - फोटो : instagram/Natasha Poonawalla

महाराष्ट्र के पुणे में दोनों की शादी बड़ी ही धूमधाम से हुई थी, जहां तत्कालीन मुख्यमंत्री विलास राव देशमुख, एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार, पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला, विजय माल्या समेत बॉलीवुड के कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए थे। नताशा की दोस्ती बॉलीवुड से लेकर फैशन इंडस्ट्री के लोगों तक है। मलाइका अरोड़ा, करण जौहर, करीना कपूर खान, मनीष मल्होत्रा समेत कई बड़े सेलेब्स नताशा के अच्छे दोस्त हैं।

विज्ञापन
Know about Adar Poonawala wife Natasha
अदार पूनावाला - फोटो : Facebook/Bennett University

जहां अदार सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ हैं, तो वहीं उनकी पत्नी इसकी निदेशक हैं। इस इंस्टीट्यूट ने जो कोरोना वायरस को मात देने के लिए वैक्सीन तैयार की है। उसे बनवाने में नताशा ने भी अपने पति का साथ दिया है। नताशा अपने पति संग वैसे तो पुणे में रहती हैं, लेकिन उनका एक बंगला मायानगरी मुंबई में भी है। अक्सर नताशा को करिश्मा, करीना, सोनम, मलाइका समेत कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स संग स्पॉट किया जाता है। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि उनका बॉलीवुड से बेहद करीबी नाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed