Kitchen Hacks: भारतीय रसोई में खाना पकाने के लिए तरह तरह के बर्तनों का उपयोग होता है। इन्हीं बर्तनों में प्रेशर कुकर भी है। कम समय में भोजन उबालने, पकाने के लिए प्रेशर कुकर का उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग करना बहुत आसान है। खाना पकने पर प्रेशर कुकर में लगी सीटी आवाज करने लगती है और हमें पता चल जाता है कि अंदर पक रहा भोजन तैयार हो गया है। लेकिन जब प्रेशर कुकर की सफाई की बात आती है, तो कई लोगों को दिक्कत होती है। प्रेशर कुकर की सीटी छोटी सी होती है, जो बहुत गंदी हो जाती है। काली और गंदी कुकर की सीटी को साफ करने के कुछ आसान टिप्स हैं, जिन्हें अपनाकर आप कुकर की सीटी को नया जैसा चमकदार बना सकते हैं। यहां जानें कुकर की सीटी की सफाई के आसान तरीके।
Kitchen Hacks: प्रेशर कुकर की सीटी काली और गंदी हो तो इन आसान टिप्स से करें साफ, चमक कर हो जाएगी नई जैसी
गर्म पानी से करें साफ
कुकर की गंदी काली सीटी की सफाई के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें। सीटी को गरम पानी में कुछ देर के लिए भिगोकर रख दें। इससे सीटी पर लगे सब्जी और दाल के दाग गीले होकर साफ हो जाएंगे। फिर जूने से साफ कर लें।
इयरबड का करें उपयोग
प्रेशर कुकर में दाल या सब्जी उबालते हैं तो वह ऊपर की ओर आने पर सीटी पर लग जाता है। इससे सीटी पीली पड़ जाती है। सही से सफाई न होने के कारण सब्जी या दाल सीटी पर जमती चली जाती है और गंदगी बन जाती है। इसे साफ करने में काफी दिक्कत होती है। इसलिए कुकर की सीटी के अंदर जमी दाल या सब्जी के दाग साउ करने के लिए सीटी को गीला करें। फिर इयरबड में थोड़ा सा बर्तन धोने वाला साबुन लगाकर अंदर डालें। सीटी के अंदर की गंदगी का निकालकर साफ कर लें।
लिक्विड डिशवाश
बाजार में कई तरह के लिक्विड डिश वॉश मिल जाएंगे। जली भुनी चिकनाई को आसानी से साफ करने के लिए इसका इस्तेमाल करें। कुकर की सीटी साफ करने के लिए एक कटोरी पानी में थोड़ा सा डिश वॉश मिलाकर सीटी को भिगोकर कुछ मिनट के लिए रख दें। फिर जूने से सीटी के अंदर अच्छे से सफाई कर लें।