'द कपिल शर्मा शो' में कभी पलक, कभी बच्चा यादव तो कभी बंपर के किरदार में नजर आने वाले अभिनेता कीकू शारदा को लोगों ने उनकी कला के दम पर खूब पसंद किया है। कीकू कितने मंझे हुए कलाकार हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिना उनके 'द कपिल शर्मा शो' सूना लगता है। टीवी के अलावा कई फिल्मों में भी कीकू ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। आइए आज के सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल में द कपिल शर्मा शो के स्टारकास्ट कीकू शारदा के बारे में जानते हैं।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक वैसे तो कीकू शारदा की परवरिश बड़े ही शानो-शौकत से हुई है लेकिन अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने पहचान बनाने के लिए बड़ी मेहनत की। शुरुआती दिनों में कीकू को महज 700 रुपये मिलते थे, वहीं अब वह एक शो के लिए लाखों लेते हैं।
2 of 5
कीकू शारदा की संपत्ति
- फोटो : instagram
कितना है कीकू की कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कीकू की कुल संपत्ति करीब 20 करोड़ की है। वह कपिल शर्मा शो में हर अपियरेंस के लिए करीब 5 लाख चार्ज करते हैं। इतना ही नहीं विज्ञापनों के माध्यम से भी कीकू शारदा मोटी कमाई करते हैं। एक अनुमान के मुताबिक मौजूदा समय में उनकी सालाना कमाई 5 करोड़ से अधिक की हो सकती है।
3 of 5
कीकू शारदा की गाड़ियां
- फोटो : instagram
बचपन से रहे हैं गाड़ियों के शौकीन
एक इंटरव्यू में कीकू शारदा के दोस्तों ने बताया कि कॉलेज के दिनों में वह सभी कीकू की ही गाड़ी से पढ़ने के लिए जाया करते थे। आज के समय में कीकू के पास बीएमडब्ल्यू और ऑडी ए8 जैसी कई लग्जरी गाड़ियां हैं। कीकू का परिवार व्यापार से जुड़ा हुआ है।
4 of 5
कीकू शारदा का अभिनय
- फोटो : Twitter
टीवी की दुनिया में रहे हैं बड़ा नाम
वैसे तो कीकू को ज्यादा पहचान द कपिल शर्मा शो से मिली, हालांकि इसके पहले वह अकबर-बीरबल, हातिम और एफआईआर जैसे शोज में भी नजर आ चुके हैं। थियेटर से जुड़े कीकू शारदा ने अपने अभिनय और कला के दम पर लोगों के बीच खास जगह बनाई है।
5 of 5
कीकू शारदा की फिल्में
- फोटो : Twitter
फिल्मों में कीकू के अभिनय को मिली सराहना
छोटे पर्दे के साथ कीकू शारदा ने फिल्मों में भी हाथ आजमाया है। जवानी जानेमन, हैप्पी न्यू ईयर, धमाल, नो प्रॉब्लम और रेस जैसी फिल्मों में भी कीकू नजर आ चुके हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक वह लगातार कई प्रोजेक्टस पर काम कर रहे हैं।