इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी लोगों को देश की सैर कराने के लिए अक्सर टूर पैकेज लेकर आता रहता है, जो काफी अच्छे होते हैं। इस बार आईआरसीटीसी लेह-लद्दाख का टूर पैकेज लेकर आया है। लद्दाख एक बेहद ही खूबसूरत जगह है, जो उत्तर में काराकोरम पर्वत और दक्षिण में हिमालय पर्वत के बीच में है। चूंकि यह पर्वतीय क्रम में आता है, इसलिए यहां की अधिकांश भूमि कृषि योग्य नहीं है। यहां की जलवायु अत्यंत ही शुष्क और कठोर है। यहां नदियां कुछ ही समय प्रवाहित हो पाती हैं, शेष समय में यहां बर्फ जम जाती है। घूमने के लिहाज से लद्दाख देश की सबसे बेहतरीन और खूबसूरत जगहों में से एक है। अगर आप भी इस जगह की सैर करने की सोच रहे हैं, तो आईआरसीटीसी के टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में...
IRCTC लाया है गजब का ऑफर, अब आराम से करें खूबसूरत लद्दाख की सैर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेह-लद्दाख का यह टूर पैकेज कुल छह रात/सात दिन का है। इसमें आपको शाम घाटी, लेह, नुब्रा, टर्टुक और पैंगोंग की सैर कराई जाएगी। आईआरसीटीसी ने लद्दाख टूर पैकेज का हिस्सा बनने की अपील की है और कहा है कि इसके माध्यम से लद्दाख क्षेत्र की सुंदरता का अनुभव करें।
इस टूर पैकेज में आपको लेह में तीन रातें, नुब्रा में दो रातें और पैंगोंग में एक रात रूकने का मौका मिलेगा। इसमें आपको नाश्ते से लेकर लंच और डिनर की भी व्यवस्था आईआरसीटीसी की ओर से की जाएगी। यह पैकेज लेने के लिए प्रति व्यक्ति 18,100 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। टूर डेट 25 सितंबर है। यह पैकेज लेने के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक करना होगा।
इस टूर पैकेज में इन चीजों की कीमतों को शामिल नहीं किया गया है:
- फ्लाइट टिकट
- नुब्रा वैली में ऊंट की सवारी
- होटल, टिप्स, मिनरल वाटर, टेलीफोन शुल्क, लॉन्ड्री और व्यक्तिगत प्रकृति की सभी वस्तुओं पर कोई भी पोर्टेज
- कोई भी स्टिल/वीडियो कैमरा शुल्क, स्मारकों के लिए प्रवेश शुल्क
- कोई भी अतिरिक्त भोजन/मार्ग में भोजन, दर्शनीय स्थलों की यात्रा और यात्रा कार्यक्रम में उल्लिखित गतिविधियों के अलावा अन्य गतिविधियां
कोविड नियमों का पालन करना जरूरी
- टूर पैकेज सेवाओं के दौरान सभी पर्यटकों को हर समय कोविड उपायों का पालन करने की आवश्यकता है।
- लद्दाख जाने के लिए यात्रा के 48 घंटों के भीतर अनिवार्य कोविड-19 आरटी-पीसीआर जांच जरूरी है।
- रेड जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के तीर्थयात्रियों को भी कोविड-19 परीक्षण से गुजरना होगा और रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही आगे बढ़ने की अनुमति होगी।