फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेहद अलग रही है ममता बनर्जी की लाइफ, इस चीज के शौक के कारण आज भी हैं सबसे अलग राजनेता

Mon, 04 Feb 2019 06:30 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Mon, 04 Feb 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
interseting facts about cm mamta banerjee
ममता बनर्जी

अपनी राजनीतिक दाव-पेंच के चलते इस वक्त पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आजकल चर्चे में है। ममता बनर्जी मोदी सरकार के खिलाफ बीते रविवार की रात से अनशन पर हैं। बता दें कि ममता बनर्जी कद्दावर नेताओं में से एक हैं।अपना खास मुकाम बनाने वाली ममता बनर्जी एक स्ट्रीट फाइटर के नाम से भी जानी जाती हैं। वह अपनी राजनीति मामलों के साथ-साथ अपनी सादगी से भरी लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। आइए जानते हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लाइफस्टाइल से जुड़ी रोचक बातें। 

interseting facts about cm mamta banerjee
mamta banergee

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जन्म 5 जनवरी 1955 को कोलकाता में हुआ था। ममता बनर्जी के जन्म के कुछ साल बाद ही उनके पिता का निधन हो गया। पिता की मौत के बाद ममता की मां पर 5 बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी आ गई। घर में हमेशा आर्थिक तंगी रहती थी। ममता अपनी मां के जिम्मेदारियों में हाथ बंटाना बचपन से ही शुरू कर दिया था। ममता बनर्जी की परवरिश उनके 6 भाईयों और बहनों के साथ हुई थी। 

interseting facts about cm mamta banerjee
mamta banergee

ममता बनर्जी बचपन से ही राजनीति व पढ़ाई दोनों में रुचि रखती थीं। उन्होंने कोलकाता के जोगमाया देवी कॉलेज से इतिहास में ऑनर्स की डिग्री हासिल की। इसके बाद कोलकाता विश्वविद्यालय से उन्होंने इस्लामिक इतिहास में मास्टर डिग्री हासिल की। इसके अलावा ममता बनर्जी ने बीएड की भी डिग्री ली और कोलकाता के जोगेश चौधरी लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
interseting facts about cm mamta banerjee
mamta banergee

अधिकतर राजनेता अपने स्टाइलिश पहनावे को भी लेकर चर्चा में रहते हैं। खासतौर पर महिला राजनेता अपनी साड़ियों की पसंद को लेकर चर्चा में रहती हैं। कोई कॉटन साड़ी पहनना पसंद करती हैं तो कोई साड़ी पर सदरी पहनन पसंद करती हैं। मगर ममता बनर्जी का लाइफस्टाइल सबसे अलग है। वह हमेशा कॉटन की सफेद साड़ी पहनती हैं। चाहे घर में हों या संसद भवन में, रैली हो या किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में ममता बनर्जी हमेशा साधारण रंग की साड़ी पहनना पसंद करती हैं। कभी-कभी उनकी साड़ी में नीले या किसी हल्के रंग का बॉर्डर जरूर देखने को मिल जाता है। 

विज्ञापन
interseting facts about cm mamta banerjee
mamta banergee

इसके अलावा ममता बनर्जी पैरों में रबड़ की हवाई चप्पल पहनती हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चित्रकार और कवि भी हैं। ममता बनर्जी को क्रिकेट काफी पसंद है। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी ममता बनर्जी अपने पुराने घर में ही रहती हैं। जहां उनका जन्म हुआ था। जब पहली बार पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई उनके घर गए थे तो वह उनका घर देखकर दंग रह गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed