फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Women's Day: सरप्राइज, गेम्स और सेलिब्रेशन के साथ ऑफिस में मनाएं महिला दिवस, इन क्रिएटिव आइडियाज को करें फॉलो

Wed, 05 Mar 2025 12:44 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 05 Mar 2025 12:44 PM IST
सार

Celebrating Womens Day In Office: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को सेलिब्रेट करने का बेहतरीन मौका है। अगर आप अपने ऑफिस में इस दिन को खास और यादगार बनाना चाहते हैं, तो यहां कुछ शानदार और क्रिएटिव आइडियाज दिए गए हैं, जो महिला कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर देंगे

विज्ञापन
international womens day 2025 Celebrate Women's Day in office with games and celebrations
महिला दिवस पर ऑफिस में करें कुछ अनोखा - फोटो : Adobe Stock

महिला दिवस पर अपनी जिंदगी की सबसे खास महिला, चाहे वह आपकी मां हो, बहन, पत्नी, बेटी, या कोई दोस्त के लिए प्यार भरा और सेहतमंद तोहफा देना एक खूबसूरत तरीका है। यह न सिर्फ आपके स्नेह और देखभाल को दर्शाता है, बल्कि उनके स्वस्थ और खुशहाल जीवन का भी ख्याल रखता है।



अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को सेलिब्रेट करने का बेहतरीन मौका है। अगर आप अपने ऑफिस में इस दिन को खास और यादगार बनाना चाहते हैं, तो यहां कुछ शानदार और क्रिएटिव आइडियाज दिए गए हैं, जो महिला कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर देंगे

international womens day 2025 Celebrate Women's Day in office with games and celebrations
महिला दिवस पर ऑफिस में करें कुछ अनोखा - फोटो : instagram

1. सरप्राइज गिफ्ट्स से करें दिन की शुरुआत
जब महिला कर्मचारी ऑफिस आएं, तो उन्हें फूलों, चॉकलेट्स या छोटे-छोटे गिफ्ट्स देकर सरप्राइज करें। उनकी टेबल पर एक खूबसूरत नोट रखें, जिसमें उनकी मेहनत और योगदान की सराहना की गई हो। यह छोटा सा जेस्चर भी उनके दिन को स्पेशल बना सकता है।

international womens day 2025 Celebrate Women's Day in office with games and celebrations
‘वुमन ऑफ द ईयर’ अवार्ड से करें सम्मानित - फोटो : freepik.com

 2. ‘वुमन ऑफ द ईयर’ अवार्ड से करें सम्मानित
उन महिलाओं को पहचान और सराहना दें, जिन्होंने ऑफिस में अपने काम से नई ऊंचाइयों को छुआ है। ‘वुमन ऑफ द ईयर’ या ‘सुपरवुमन’ अवार्ड देकर उनकी मेहनत को सेलिब्रेट करें। इससे न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
international womens day 2025 Celebrate Women's Day in office with games and celebrations
मोटिवेशनल स्पीच और इंटरएक्टिव सेशन - फोटो : freepik.com

3. मोटिवेशनल स्पीच और इंटरएक्टिव सेशन
इस खास दिन पर किसी प्रेरणादायक महिला एंटरप्रेन्योर, लीडर या मोटिवेशनल स्पीकर को इनवाइट करें, जो महिलाओं के अधिकारों, आत्मनिर्भरता और सफलता पर बात करें। साथ ही, ऑफिस की महिला कर्मचारियों को अपने अनुभव और विचार शेयर करने का मौका दें, ताकि सभी एक-दूसरे से कुछ नया सीख सकें।

विज्ञापन
international womens day 2025 Celebrate Women's Day in office with games and celebrations
डेकोरेशन में डालें क्रिएटिविटी का तड़का - फोटो : freepik.com

 4. डेकोरेशन में डालें क्रिएटिविटी का तड़का
ऑफिस को इस दिन के लिए खास बनाएं! गुलाबी और बैंगनी थीम पर ऑफिस को सजाएं, जो महिला दिवस के प्रतीक रंग हैं। दीवारों पर प्रेरणादायक कोट्स और पोस्टर्स लगाएं। वर्कस्पेस को इस तरह डेकोरेट करें कि हर कोई इस दिन की खूबसूरती को महसूस कर सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed