International Womens Day 2019 भारत की 10 महिलाएं जिन्होंने बदल दी हिंदुस्तान की सियासत
इंदिरा गांधी
इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री नियुक्त की गईं। साल 1971 में वो पहली भारतीय महिला थीं, जिन्हें भारत रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।
सरोजिनी नायडू
सरोजिनी नायडू स्वंत्रता सेनानी, कवियत्री और देश के पहली महिला गवर्नर थीं। सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी 1879 में हुआ था। सरोजिनी नायडू ने देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थीं। सरोजिनी नायडू का निधन 2 मार्च 1949 में हुआ था।
राजकुमारी अमृत कौर
राजकुमारी अमृत कौर स्वतंत्र भारत की पहली केंद्रीय मंत्री थीं। उनका जन्म फरवरी 1889 में हुआ था। वे दस वर्ष तक स्वास्थ्य मंत्री रहीं। राजकुमारी अमृत कौर महात्मा गांधी की अनुयायी और 16 वर्ष तक उनकी सचिव रहीं। राजकुमारी अमृत कौर ने अपनी उच्च शिक्षा इंग्लैंड में पूरी की। साल 1947 से 1957 तकक वह भारत सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहीं। राजकुमारी अमृत कौर का निधन 2 अक्टूबर 1964 को दिल्ली में हुआ। उन्हें खेल से बहुत प्रेम था।
दीपक संधू
साल 2013 में दीपक संधू देश की पहली महिला मुख्य सूचना आयुक्त बन गईं। संधू कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी हैं जिसमें पीआईबी की प्रधान महानिदेशक, मीडिया एवं संचार, डीडी न्यूज की महानिदेशक और 2009 में सूचना आयुक्त बनने से पहले ऑल इंडिया रेडियो, न्यूज की महानिदेशक रह चुकी हैं।