फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस 2021: क्यों मनाया जाता है ये दिन, कैसे हुई भारत में शुरुआत, यहां जानें सबकुछ

Sat, 01 May 2021 10:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 01 May 2021 10:54 AM IST
विज्ञापन
international labour day 2021 Why is this day celebrated how did India begin
अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस 2021 - फोटो : अमर उजाला

हर साल एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। एक मई का दिन दुनिया के मजदूरों और श्रमिक वर्ग को समर्पित होता है। इस दिन को लेबर डे, श्रमिक दिवस और मई दिवस जैसे नामों से भी लोग जानते हैं। इस दिन लोगों की छुट्टी भी रहती है। लेकिन आप इस दिन के बारे में कितना जानते हैं? शायद बेहद कम, तो चलिए आपको इस दिन के इतिहास से लेकर हर एक जरूरी बात बताते हैं। तो चलिए जानते हैं इस दिन के बारे में कई खास बातें।

international labour day 2021 Why is this day celebrated how did India begin
अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस 2021 - फोटो : istock
ऐसा है इतिहास
  • बात अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के इतिहास की करें, तो इस आंदोलन की शुरुआत अमेरिका में एक मई 1886 को हुई थी। दरअसल, यहां पहले एक दिन में 15 घटे तक मजदूरों से काम लिया जाता था, जिसके खिलाफ एक मई 1886 को आवाज बुलंद हुई और अमेरिका की सड़कों पर लोग निकले।
international labour day 2021 Why is this day celebrated how did India begin
अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस 2021 - फोटो : istock

इसी दौरान पुलिस ने कुछ मजदूरों पर गोली चलवा दी, जिसमें से 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए और वहीं, कई मजदूरों की जान चली गई। इसके बाद साल 1889 में अंतरराष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन की दूसरी बैठक हुई और इसी दौरान अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस एक मई को मनाने का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही लोगों से आठ घंटे से ज्यादा काम न करवाने पर और इस दिन अवकाश रखने पर फैसला हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
international labour day 2021 Why is this day celebrated how did India begin
अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस 2021 - फोटो : istock

भारत में ऐसे हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत

  • बात अगर भारत की करें, तो चेन्नई में एक मई 1923 के दिन लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान की अध्यक्षता में इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई। इस बात को कई सोशल पार्टियों और संगठनों का समर्थन मिला और इसका नेतृत्व वामपंथी कर रहे थे।
विज्ञापन
international labour day 2021 Why is this day celebrated how did India begin
अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस 2021 - फोटो : istock

ये है इस दिन का उद्देश्य

  • अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाने के पीछे कुछ उद्देश्य हैं, इसलिए ही इस दिन को मनाया जाता है। मजूदरों की उपलब्धियों का सम्मान करना, उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाना व बुलंद करना, मजदूर संगठन को मजबूत करना और उनके योगदान की चर्चा करना आदि कई उद्देश्य हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed