होटल बड़ा हो या छोटा वहां बेड में बिछाई जाने वाली बेडशीट का रंग सफेद ही होता है। पर क्या आप इसके पीछे के कारण को जानते हैं? ऐसा करने के पीछे जो 5 कारण होते हैं वो काफी दिलचस्प है। आइए जानते हैं आखिर क्या हैं वो खास कारण।
सुकून
माना जाता है सफेद रंग आंखों को सुकून देता है। जितना अच्छा सफेद रंग को देखकर लगता है उतनी शांति किसी और रंग को देखकर नहीं मिलती। यही वजह है कि इसे पवित्र और साफ भी माना जाता है।
गंदा
बेडशीट का रंग सफेद होने की वजह से इसके गंदे होते ही यह होटल कर्मचारियों की नजरों में भी जल्दी आ जाती है। जिससे उन्हें उसे बदलने में आसानी रहती है।
ब्लीचिंग करना आसान
सफेद बेडशीट पर गलती से अगर कोई दाग भी लग जाता है तो उसे ब्लीच करना आसान होता है। होटल में सफेद बेडशीट को साफ करने के लिए अक्सर ब्लीच का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा करने से कपड़े पर मौजूद सभी कीटाणु भी खत्म हो जाते हैं।
स्ट्रेस को रखता है दूर
अक्सर लोग छुट्टियों में अपने स्ट्रेस को दूर करने के लिए घुमने जाते हैं। ऐसे में होटल के कमरे में बिछी सफेद बेडशीट उन्हें अपनी तरफ बेहद आकर्षित करती है। मनोविशेषज्ञों की मानें तो होटल का कमरा जितना साफ होगा गेस्ट उतना ही अच्छा महसूस करता है।