फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Air Force Day: कैसे और कब हुई भारतीय वायुसेना दिवस मनाने की शुरुआत, जानें इतिहास और एयरफोर्स की ताकत

Sat, 08 Oct 2022 08:32 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 08 Oct 2022 08:32 AM IST
विज्ञापन
Indian Air Force Day 2022 Significance Importance History of 8 October in hindi
भारतीय वायुसेना दिवस 2022 - फोटो : istock

Indian Air Force Day 2022: भारतीय वायुसेना के खेमे में आज स्वदेश निर्मित हल्के लड़ाकू विमान शामिल हो गए हैं। इस लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर का नाम 'प्रचंड' रखा गया है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीडीएस जनरल अनिल चौहान और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी की उपस्थिति में जोधपुर एयरबेस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन हेलिकॉप्टरों को औपचारिक रूप से वायु सेना के बेड़े में शामिल किया। वायुसेना के बेड़े में इस समय दमदार लड़ाकू विमानों की संख्या बढ़ रही है। इन दमदार विमानों का प्रदर्शन लोगों को जल्द देखने को मिलेगा। दरअसल देश हर साल भारतीय वायु सेना दिवस को एक वार्षिक उत्सव की तरह मनाता है। इस साल पहली बार वायुसेना गाजियाबाद से बाहर वायुसेना दिवस मनाने जा रही है। चंडीगढ़ में सुखना लेक पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और तीनों सेना प्रमुख समेत हजारों लोग शामिल होंगे। आइए जानते हैं कि कब है वायु सेना दिवस, क्यों और कैसे हुई इस दिन को मनाने की शुरुआत।

Indian Air Force Day 2022 Significance Importance History of 8 October in hindi
भारतीय वायुसेना दिवस 2022 - फोटो : अमर उजाला

भारतीय वायुसेना के बारे में जानें

भारतीय वायु सेना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना है।  उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित हिंडन वायुसेना स्टेशन एशिया में सबसे बड़ा है। भारतीय वायुसेना के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक यह अपने ध्येय वाक्य 'नभ: स्पृशं दीप्तम्' के मार्ग पर चल रहा है। इसका अर्थ है 'गर्व के साथ आकाश को छूना।' वायु सेना के इस ध्येय वाक्य को भगवत गीता के 11वें अध्याय से लिया गया है। भारतीय वायुसेना का रंग नीला, आसमानी नीला और सफेद है।

Indian Air Force Day 2022 Significance Importance History of 8 October in hindi
वायुसेना दिवस - फोटो : amar ujala

कब मनाया जाता है वायुसेना दिवस?

भारतीय वायुसेना दिवस हर साल 8 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन गाजियाबाद के हिंडन वायुसेना स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन होता है। जिसमें सेना के अधिकारी समेत कई दिग्गज शामिल होते हैं और आसमान में दमदार विमानों का प्रदर्शन किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Air Force Day 2022 Significance Importance History of 8 October in hindi
भारतीय वायुसेना का सफर - फोटो : आईएएफ ट्विटर

भारतीय वायुसेना का इतिहास

भारत और पाकिस्तान के विभाजन से पहले भारतीय वायुसेना की स्थापना हो चुकी थी। 8 अक्टूबर, 1932 को औपनिवेशिक शासन के अधीन अविभाजित भारत में वायुसेना की स्थापना की गई। भारत की वायुसेना द्वितीय विश्व युद्ध में शामिल हुई, जिसके लिए किंग जार्ज VI ने सेना को 'रायल' प्रीफिक्स से नवाजा था। हालांकि देश की आजादी के बाद जब भारत गणतंत्र राष्ट्र बना तो प्रीफिक्स को हटा दिया गया।

विज्ञापन
Indian Air Force Day 2022 Significance Importance History of 8 October in hindi
तीनों सेनाओं के प्रमुख - फोटो : Social media

कैसे मनाते हैं वायुसेना दिवस?

हिंडन में इस दिन पुरुष और महिला पायलटों की एक परेड आयोजित होती है। इस समारोह में वायुसेना प्रमुख सैन्य कर्मियों को पदक से सम्मानित करते हैं। इस साल चंडीगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed