15 अगस्त 1947 का दिन हिंदुस्तान के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन था, क्योंकि इस दिन अंग्रेज सत्ता से भारत आजाद हो गया था। देश खुशियां मना रहा था, लेकिन इन खुशियों के बीच दिल दहला देने वाले नजारे भी देखने को मिल रहे थे। असल में हिंदुस्तान को आजादी की खुशियां बंटवारे के दर्द के साथ ही मिली थी। भारत और पाकिस्तान दो हिस्सों में बंट गए थे। ऐसे में दोनों मुल्कों में काफी अफरा-तफरी मची। लाखों लोगों को अपना वतन और अपना घर-बार बंटवारे की वजह से गंवाना पड़ा। असल में बंटवारा हिंसक रूप ले चुका था। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग सिर पर पोटली लिए, नंगे पांव और फटेहाल दोनों मुल्कों में अपने वजूद की तलाश में निकल पड़े। इस बंटवारे को स्वतंत्र भारत के इतिहास का काला पन्ना कहा जाता है। तस्वीरों में देखिए कैसा था आजादी का जश्न और बंटवारे का दर्द...
देखिए: 15 अगस्त 1947 की ये तस्वीरें बयां करती हैं आजादी मिलने की खुशी और बंटवारे का दर्द
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन