15 अगस्त 1947, भारत के इतिहास का सबसे खूबसूरत दिन। इसी दिन भारत को अंग्रेजों के शासन से पूरी तरह से आजादी मिल गई थी। देश में हर तरफ जश्न का माहौल था, अब सब खुली हवा में बिना किसी डर के सांस ले सकते थे। 14 अगस्त की देर रात पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश के आजादी की घोषणा की। अगली सुबह, सूरज की किरणें चारों तरफ आजादी का आनंद लेकर आई थीं। प्रतिवर्ष इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हैं। 15 अगस्त 1947 के दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने, दिल्ली में लाल किले के लाहौरी गेट के ऊपर, भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।
भारत ने ऐसे मनाया था अपना पहला स्वतंत्रता दिवस, देखिए यह खास तस्वीरें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन