दफ्तर में काम के प्रति आपका क्या रवैया रहता है, आपकी बॉडी लैंग्वेज कैसी रहती है, इन बातों पर आपका भविष्य, आपका विकास निर्भर करता है। कई लोग काम तो अच्छा करना चाहते हैं, दिन की शुरुआत में तो ऊर्जा से भरेपूरे रहते हैं लेकिन धीरे-धीरे वे सुस्त होने लगते हैं। काम को धीरे-धीरे करते हैं, कभी सिर पर हाथ रखकर बैठ जाते हैं, चोरी-छिपे सुस्ताते हैं, ये सब आपके काम और व्यक्तिगत विकास को प्रभावित करता है। अगली स्लाइड्स में बताए गए तरीकों से आप दफ्तर में पूरे दिन ऊर्जावान बने रह सकते हैं।
दफ्तर में भी छा जाती है सुस्ती तो ये 5 तरीके अपनाएं, काम में भी लगने लगेगा मन
ध्यान करें
जब आप घर से दफ्तर के लिए जा रहे हैं तो कुछ देर के लिए ध्यान करके जाएं। ऐसा करने से दिनभर आपकी एकाग्रता बनी रहेगी। जो भी काम आपको दिया जाएगा, उसमें आप अपना श्रेष्ठ दे पाएंगे। आपका दिमाग इधर-उधर नहीं भटकेगा तो आप कल्पनालोक में गोते भी थोड़े कम लगाएंगे और अच्छा काम कर पाएंगे।
अच्छी नींद
बहुत जरूरी है कि आप रात में 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें। यदि आप देर रात तक मोबाइल चलाएंगे तो नींद पूरी नहीं होगी और जब नींद पूरी नहीं होगी तो आप ऑफिस में आलस्य फैलाएंगे। दिन में बैठे- बैठे आपको नींद आएगी और ऐसी स्थिति में न तो आप पूरे मन से काम कर पाओगे, न ही सो पाओगे।
लय न तोड़ें
जब हम एकसाथ बहुत सारा काम करने जुट जाते हैं तो एक लय बन जाती है लेकिन जब हम कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं करते हैं तब हम बहुत आराम-आराम से काम करते हैं। ऐसा करने पर हमारा शरीर उस आराम का आदि होने लगता है। शरीर पर आलस्य हावी होने लगता है और हम काम के साथ न्याय नहीं कर पाते हैं इसलिए कोशिश करें कि एकाग्रचित्त के साथ एकलगत काम करें।
सूर्यास्त के समय न करें काम
अपने काम को अलग-अलग भागों में बांट लें। कोशिश करें कि सूर्यास्त तक अधिक से अधिक काम कर लें। सूर्यास्त का समय ऐसा होता है जब अपने आप ही थोड़ी सुस्ती महसूस होने लगती है इसलिए इस समय काम करने की बजाय थोड़ा 15-20 मिनट घूम लें या चाय-कॉफी कुछ पी लें। ऐसा करने से आपके शरीर में चुस्ती- फुर्ती बनी रहेगी।